ब्रेकिंग: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों मिले: Sandhu - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों मिले: Sandhu

admin
1653059026420

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबंधित जिन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

मुख्य सचिव (Sandhu) ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव(Sandhu) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है, उनके समाधान में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागीय सचिवों द्वारा नियमित इनकी समीक्षा की जाए।

विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों मिले। जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबधित जो भी समस्याएं बताई जा रही हैं, उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण के लिए कलैण्डर बनाया जाए।

बैठक में सचिव राधिका झा, सौजन्या, अरविन्द सिंह ह्यांकी, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एच.सी सेमवाल, विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

Next Post

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस: आतंकी हमलों ने भारत को कई बार दिए गहरे जख्म, राजीव गांधी (rajiv gandhi) समेत कई नेताओं को गंवानी पड़ी जान

शंभू नाथ गौतम आज एक ऐसा दिवस है जिससे दुनिया के कई देशों के साथ भारत भी बुरी तरह प्रभावित रहा है। जम्मू कश्मीर में तो आए दिन आतंकी हमले की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। संसद भवन और मुंबई […]
IMG 20220521 WA0001

यह भी पढ़े