मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 31 अगस्त का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 31 अगस्त का दिन

admin
panchang

दिनांक- 31 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग(panchang) 🌺

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – शुक्ल
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:42
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- हरिताली चतुर्थी।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • विभीषण को ब्रह्मा जी ने ब्रह्मास्त्र दिया था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 8:52 से 10:27 एवं 12:02 से 1:36 तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:58 से 1:33 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

संयोग से कुछ नहीं होता आप अपने कर्मों से अपना भाग्य खुद बनाता है ।

31 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

वृषभ:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन:

आज दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज खासकर मन शांत रखने की कोशिश करे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है नई पूंजी निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे जाके अच्छे फल देगा। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई बहनों में छोटी मोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कर्क:

आज आपका दिन आपकी अपेक्षाओं से अच्छा रहेगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।

सिंह:

आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। मित्रों के संग दिन बिताएंगे। छात्रों के लिए समय बढ़िया है।

कन्या:

आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।

तुला:

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बताएंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी । इस राशि के जातक को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

धनु:

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आर्थिक जीवन के साथ साथ घरेलू जीवन पर भी सामान्य रूप से ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर सावधानी बरतें।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यहदिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।

कुंभ:

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मीन:

आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Mori-accident) यहां नदी में जा गिरा वाहन। एक की मौत, एक लापता व 3 जख्मी

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने किया IAS / PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें सूची

Next Post

उत्तराखंड: विभिन्न विभागों में रिक्त बैकलॉग पदों को लेकर बिफरे अनुसूचित जाति आयोग (SC Commission) के उपाध्यक्ष, शीघ्र भरने के निर्देश

बैक लॉग पदों को जल्द भरा जाए  : पीसी गोरखा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न सम्बंधित 12 मामलों की समीक्षा पंचायतीराज विभाग को नैनीताल जिले में अनुसूचित जाति के पद के स्थान पर सामान्य व्यक्ति को नियुक्ति देने पर […]
IMG 20220831 WA0006

यह भी पढ़े