Uttarakhand: जस्टिस विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने (Chief Justice Vipin Sanghi), राज्यपाल ने दिलाई शपथ   - Mukhyadhara

Uttarakhand: जस्टिस विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने (Chief Justice Vipin Sanghi), राज्यपाल ने दिलाई शपथ  

admin
IMG 20220629 WA0012

देहरादून/मुख्यधारा

जस्टिस विपिन सांघी ने नैनीताल हाईकोर्ट (Chief Justice Vipin Sanghi) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शपथ दिलाई। जस्टिस विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice Vipin Sanghi) का स्वागत किया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल व सौरभ बहुगुणा सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महापौर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, राज्यपाल के सचिव डा रंजीत कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

Next Post

दुःखद : यहां पहाड़ी से आए मलबे में वाहन समेत दबे 5 लोग (disaster gaurikund), एक की मौत, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गौरीकुंड के पार मुनकटिया नामक स्थान पर पहाड़ी से मलबा (disaster gaurikund) आने के कारण एक वाहन दब गया। जिससे वाहन में सवार 11 लोग मलबे […]
rudraprayag hadsa e1656501315340 780x470 1

यह भी पढ़े