एक नजर: शपथ ग्रहण से पहले CM Pushkar dhami ने लगाई आस्था की डुबकी - Mukhyadhara

एक नजर: शपथ ग्रहण से पहले CM Pushkar dhami ने लगाई आस्था की डुबकी

admin
1648013402754

मुख्यधारा/देहरादून 

कहते हैं आस्था सर्वोपरि है। यही कारण है कि शपथ ग्रहण करने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar dhami) ने मंदिरों व गुरुद्वारों में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश सरकार की सफलता की कामना की।

सर्वप्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar dhami) ने मंगलवार सायं चकराता रोड, देहरादून स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

1648013562978

आज सुबह श्री धामी(CM Pushkar dhami) ने श्री टपकेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ मसूरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

1648013465768

तत्पश्चात पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar dhami) रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में पहुंचे और वहां मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास किया।

मुख्यमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों ने भी विभिन्न मंदिरों एवं गुरुद्वारा में पूजा अर्चना एवं अरदास कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

यह भी पढें: सावधान: आज देहरादून बाजार की तरफ जाने से पहले ये ट्रैफिक डाइवर्ट प्लॉन (traffic plan) जरूर पढें, नहीं तो हो सकती है फजीहत

Next Post

video: सीएम पुष्कर धामी समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) और उनके 8 कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) ने […]
Screenshot 20220323 143745 Facebook

यह भी पढ़े