बड़ी खबर उत्तराखंड : आज 134 मामलों ने इन जिलों के बढ़ाए आंकड़े। एम्स का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित - Mukhyadhara

बड़ी खबर उत्तराखंड : आज 134 मामलों ने इन जिलों के बढ़ाए आंकड़े। एम्स का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित

admin
uttarakhand health sankramit
uttarakhand sankramit mamle

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेशभर से 134 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2535 पहुंच गया है। शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 31 नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में 103 मामले पॉजीटिव आए थे।

आज इन जिलों से मिले इतने संक्रमित

  • अल्मोड़ा से 14 मरीज सामने आए हैं।
  • बागेश्वर से चार लोग पाए गए हैं।
  • चंपावत से दो व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • देहरादून से लोग 25 लोग संक्रमित पाए गए।
  • हरिद्वार जनपद से नौ लोग पॉजीटिव मिले।
  • नैनीताल से 8 लोगों में पुष्टि हुई।
  • पौड़ी गढ़वाल में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • टिहरी गढ़वाल से 15 लोगों में संक्रमण पाया गया।
  • ऊधमसिंहनगर में 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 5 लोग संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से 4 मामले पॉजीटिव आए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 2 लोग पॉजीटिव आए।

अब तक 49478 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 3883 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 15 संक्रमित अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 30 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
अब प्रदेश में कुल संक्रमित 2535 में से 1602 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार अब विभिन्न अस्पतालों में 933 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि यहां मरीजों की रिकवरी दर 61.52 प्रतिशत है।

FB IMG 1592927680385

20200623 202014

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : बाबा रामदेव की कोरोनिल दवा के प्रचार-प्रसार पर आयुष मंत्रालय ने लगाई रोक। पूरी डिटेल मांगी

Next Post

जखोली प्रमुख ने अधिकारियों से कहा- रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्राथमिकता से दें

जखोली। क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में प्रवासियों के लिए ब्लाक व जिला स्तर पर संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभागवार योजनाओं पर चर्चा की गयी […]
IMG 20200623 WA0012

यह भी पढ़े