दुःखद : यहां पहाड़ी से आए मलबे में वाहन समेत दबे 5 लोग (disaster gaurikund), एक की मौत, रेस्क्यू जारी - Mukhyadhara

दुःखद : यहां पहाड़ी से आए मलबे में वाहन समेत दबे 5 लोग (disaster gaurikund), एक की मौत, रेस्क्यू जारी

admin
rudraprayag hadsa e1656501315340 780x470 1

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गौरीकुंड के पार मुनकटिया नामक स्थान पर पहाड़ी से मलबा (disaster gaurikund) आने के कारण एक वाहन दब गया। जिससे वाहन में सवार 11 लोग मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत की सूचना आ रही है।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग के केदारनाथ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर गौरीकुंड मुनकटिया (disaster gaurikund) के समीप एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ लोग दब गए हैं। सूचना पर पुलिस और sdrf टीमें घटनास्थल की ओर दौड़े और मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Screenshot 20220629 174855 YouTube

इस दौरान एक महिला 62 वर्षीय पुष्पा मोहन भोंसले निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की मौत हो गई, जबकि चालक समेत अन्य दस लोग घायल हो गए।

  • ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर #महाराष्ट्र
  • कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
  • राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र
  • क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र
  • गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार
  • अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार
  • शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार
  • रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु
  • टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल
  • पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से रमेश सिंह (35) बड़ासू उत्तरकाशी और टीकाराम (33) निवासी नेपाल की हालत गंभीर है।

 

यह भी पढें : अजब-गजब : हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग (harki pairi), इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में शिक्षकों का समायोजन (Teacher Adjustment)

 

यह भी पढें : क्रेज बरकरार : 15 साल पहले एपल आईफोन (Apple IPhone) का सफर हुआ था शुरू, आज भी इसे लेने के लिए लगती हैं लाइनें

Next Post

ब्रेकिंग : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी (Ritu Khanduri) ने किया मीडिया एडवाइजर की नियुक्ति का खंडन। बोलीं : भ्रामक समाचार फैलाने वालों पर कराऊंगी कार्रवाई

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी (Ritu Khanduri) ने मीडिया एडवाइजर के पद पर नियुक्ति संबंधी सूचनाओं का खंडन किया है। इस संबंध में ऋतु खण्डूड़ी के प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति सार्वजनिक की है। विधानसभा अध्यक्ष […]
IMG 20220629 WA0019

यह भी पढ़े