दु:खद: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं (accident) का सिलसिला जारी। यहां खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, दो जख्मी - Mukhyadhara

दु:खद: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं (accident) का सिलसिला जारी। यहां खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, दो जख्मी

admin
1649304683280

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं (accident)का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी एक दिन पूर्व ह देवप्रयाग के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों ने जान गंवाई थी, वहीं अब टिहरी जनपद से दुखद खबर आ रही है, जहां एक वाहन गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये वाहन दुर्घटना (accident) टिहरी जनपद के नैनबाग तहसील के थत्यूड़ क्षेत्र के अंतर्गत हुई। बताया गया कि जौनपुर विकासखंड के बेल परोगी से ग्राम कंडी के कच्चे मार्ग पर एक युटिलिटी वाहन यूके7 सीए-2711 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर राजस्व व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू किया। मृतकों में गोविंद खत्री(47), ग्राम बेल, पोस्ट परोगी, थाना थत्यूड़, राजेश (32), ग्राम व पोस्ट सड़ब, कैंप्टी व कुंवर सिंह(69) ग्राम बेल, पोस्ट परोगी, थत्यूड़ शामिल हैं।

इसके अलावा बलवीर रावत व मनोज राणा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना (accident) की खबर जैसे ही मृतकों के गांव में पहुंची वहां शोक की लहर छा गई, जबकि परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

 

यह भी पढें: Health: कैंसर के मरीजों की मृत्यु का एक महत्वपूर्ण वजह कारगर व सस्ते उपचार की कमी। क्लीनिकल ट्रायल का cancer के उपचार व निदान में योगदान

 

यह भी पढें: video: सीएम(cm) के ये इशारे कहीं उपचुनाव…!

 

यह भी पढें: बड़ी खबर Uttarakhand: मुख्यमंत्री(cm dhami) से मिलने वालों के लिए समय सारिणी निर्धारित। जनता मिलन के लिए इस नंबर पर लेना पड़ेगा अप्वाइंटमेंट

Next Post

ब्रेकिंग: cm धामी व मंत्री जोशी ने किया राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने […]
1649318776603

यह भी पढ़े