ब्रेकिंग : नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe), हमलावर ने सुबह मारी थी गोली - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe), हमलावर ने सुबह मारी थी गोली

admin
IMG 20220708 WA0013

मुख्यधारा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की गोली लगने से मौत हो गई है। नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हूं। मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है।

बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था।

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

Next Post

ब्रेकिंग : मीडिया (Media) विज्ञापनों को लेकर आया ये नया आदेश

देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश में अब Media सजावटी विज्ञापनों का प्रकाशन सूचना महानिदेशालय द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधू ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार अब प्रदेश में सजावटी विज्ञापनों का प्रकाशन सूचना महानिदेशक के […]
Screenshot 20220708 162839 Gallery

यह भी पढ़े