बड़ी खबर : CM धामी ने दिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश - Mukhyadhara

बड़ी खबर : CM धामी ने दिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश

admin
images 48

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को रेल विकास निगम के अधिकारियों ने भेंट की, उन्होंने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की जानकारी दी तथा उन्हें परियोजना के कार्यो के निरीक्षण हेतु आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चार धाम रेल परियोजना तथा टनकपुर-बागेश्वर वार्डगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल विकास निगम के अधिकारियों से प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजना को पूर्ण करने में राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं के संबंध में उन्होंने रेल मंत्री से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने का अनुरोध किया है।

रेल विकास निगम के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना के कारण कार्य प्रगति में कुछ कमी रही, अब कार्य में तेजी लाई गई है। अब तक 10 किलोमीटर सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

इस अवसर पर परियोजना के भूगर्भ वैज्ञानिक विजय डंगवाल, उप महाप्रबंधक भूपिन्दर सिंह, अनिल गुसांई आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : योगनगरी में हुक्का गुड़गुड़ाकर हुड़दंग करने वाले तीन गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

यह भी पढे : Breaking : मरीजों को देख रहे सरकारी डॉक्टर को आखिर क्यों धमकाया इस अधिकारी ने? डॉक्टर ने क्यों दिया इस्तीफा? जानिए पूरा मामला

यह भी पढे : स्वास्थ्य मंत्री का श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत। श्रीनगर, खिर्सू, पैठाणी में उमड़ी भारी भीड़

यह भी पढे : बड़ी खबर : परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए 34 करोड़ स्वीकृत

Next Post

ऑनलाइन वेबिनार में छात्रों को आत्म दृढ़ इच्छा शक्ति व योग के महत्व से किया जागरूक

अगस्त्यमुनि/मुख्यधारा आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि एवं महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ़ रूरल एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के साझा प्रयास से एक ऑनलाइन वेबिनार “Psycho-Social Support for Covid-19 Stuation” शीर्षक का सफल आयोजन […]
Screenshot 20210717 221710 Gallery

यह भी पढ़े