दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

admin
1657255950859

रामनगर। रामनगर क्षेत्र से आज बड़ी दुखद खबर सामने आई, जहां एक बरसाती नाले ने 9 लोगों की जान(Accident) ले ली। यह लोग पंजाब के पटियाला से उत्तराखंड घूमने आए थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पैने 6 बजे करीब ग्राम ढेला के समीप स्थित बरसाती नाले के रपटे में पंजाब से आए पर्यटकों की इनोवा कार बहने के कारण उसमें सवार 9 लोगों की मौत(Accident) हो गई, जबकि रेस्क्यू करते हुए एक महिला को बचा लिया गया है। उसे रामनगर के  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब के पर्यटक ढेला के एक रिसोर्ट में रुके हुए थे। यह लोग आज सुबह वापस जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही इनका वाहन नदी के रपटे में पहुंचा, बरसाती नाले का बहाव तेज बहुत तेज था, जिसके भंवर में कार फंस गई और देखते ही देखते वह पानी के साथ बहती चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद 9 शवों को बरामद कर लिया गया। मृतकों में 6 महिलाएं व तीन पुरुषों शामिल थे।

Screenshot 20220708 100256 WhatsApp

घटना(Accident) की सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

एसडीएम गौरव चटवाल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Next Post

ब्रेकिंग : नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe), हमलावर ने सुबह मारी थी गोली

मुख्यधारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की गोली लगने से मौत हो गई है। नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन […]
IMG 20220708 WA0013

यह भी पढ़े