ब्रेकिंग: एसजीआरआर कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज। फर्जी डिग्री का मामला  - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: एसजीआरआर कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज। फर्जी डिग्री का मामला 

admin
mukadma

देहरादून। फर्जी डिग्री मामले में एसजीआरआर पीजी कॉजेल के प्राचार्य वीए बौड़ाई के खिलाफ देहरादून के डा. एसके शर्मा ने पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शर्मा ने उन आरोप लगाया गया है कि बौड़ाई ने कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलीभगत कर शैक्षिक प्रमाण पत्रों में धोखाधड़ी से प्राचार्य पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। शिकायतकर्ता एसजीआरआर कॉलेज में ही पढ़़ाते थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं।
उधर प्रो. वी.ए. बौड़ाई का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप  दुर्भावनापूर्ण तरीके से लगाए गए हैं, जो गलत व आधारहीन हैं। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
Next Post

ब्रेकिंग: इंस्पेक्टर और दारोगाओं के ट्रांसफर 

देहरादून। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इंस्पेक्टर और दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डीआईजी ने पीआरओ विपिन बहुगुणा को थाना प्रभारी सेलाकुई बनाया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को इंस्पेक्टर और दारोगाओं के फेरबदल की सूची […]

यह भी पढ़े