ब्रेकिंग: दून पुलिस ने किया कामना रोहिल्ला हत्याकांड का खुलासा - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: दून पुलिस ने किया कामना रोहिल्ला हत्याकांड का खुलासा

admin
FB IMG 1567611466259

देहरादून पुलिस ने आज एक चर्चित मामले का खुलासा कर दिया है। इससे दून पुलिस की खूब वाहवाही हो रही है।SOG देहरादून की मदद से नेहरु कालोनी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया है।

पति अशोक रोहिल्ला ने अपने दोस्तों से करवायी अपनी पत्नी की हत्या। पुलिस से बचने के लिए खुद को भी मरवाई थी गोली। पति अशोक ने, जिस पर(रिंकू) लगाया था हत्या का आरोप। षड़यंत्र के तहत 2018 में ही कर चुके थे उसकी हत्या। तब से ही रच रहे थे कामना की हत्या का षडयंत्र।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- गौरव शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी: सरधना मेरठ
2- दीपक शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी: सरधना मेरठ

वांछित अभियुक्त-

1- परवेज उर्फ बसरू निवासी: सरधना मेरठ

2- अशोक रोहिल्ला, पुत्र कृष्णा रोहिल्ला, निवासी: माता मन्दिर रोड, अजबपुर कला नेहरू कालोनी,
मूल निवासी- सरधना, मेरठ
(वर्तमान मे अस्पताल मे भर्ती)

बरामदगी-
1- घटना स्थल की डीवीआर
2- 15000/- रू0 नकद
3- टाटा विस्टा कार संख्या: डीएल-03सी-वीवी-3879

पुलिस टीम में थाना नेहरू कालोनी सेे जया बलूनी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, उ0नि0दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष, नेहरू कालोनी, उ0नि0आशीष रावत, उ0नि0अजय रावत, उ0नि0राजेश कुमार, उ0नि0प्रवीन पुण्डीर, उ0नि0पंकज तिवारी, उ0नि0दीपक कुमार, कां0 दीप प्रकाश, कां0 गम्भीर, कां0 विजय, कां0 हितेश, कां0 नीरज, कां0 अजय व कां0 किरन शामिल रहेे।

एस0ओ0जी0टीम में एश्वर्य पाल, प्रभारी निरीक्षक  एसओजी, कां0 आशीष, कां0 अजय, कां0 पकंज, कां0 अरशद शामिल थे।

पुरूस्कार-

घटना के अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान महानिदेशक, कानून व्यवस्था महोदय द्वारा रू0 10000/- पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा रूपये 5000/- एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रूपये 2500/- के इनाम की घोषणा की गयी।

Next Post

ईको सेंसिटिव जोन में शामिल करने का क्षेत्र के लोगों ने किया विरोध

राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों ने की पहली जन सुनवाई डोईवाला। राजाजी नेशनल पार्क से जुड़़े टाइगर रिजर्व रामगढ वन क्षेत्र कार्यालय मे आज इको सेंसिटिव जौन मे सामिल होने जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों […]
IMG 20190904 WA0009

यह भी पढ़े