उत्तराखंड से बड़ी दु:खद खबर: मंत्री चंदन रामदास (Chandan Ramdas) का निधन, 3 दिनों का राजकीय शोक - Mukhyadhara

उत्तराखंड से बड़ी दु:खद खबर: मंत्री चंदन रामदास (Chandan Ramdas) का निधन, 3 दिनों का राजकीय शोक

admin
b 1 9

उत्तराखंड से बड़ी दु:खद खबर: मंत्री चंदन रामदास (Chandan Ramdas) का निधन, 3 दिनों का राजकीय शोक

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड से आज बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने बागेश्वर में अंतिम सांस ली।

इस खबर के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वरिष्ठ मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

यह भी पढें :दु:खद: पंजाब राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का निधन, 1947 में शुरू की थी राजनीति

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री चंदन रामदास काफी समय से बीमार चल रहे थे। अचानक स्वास्थ्य खराब होने की बाद उन्हें बागेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री धाम ही नहीं अपने शोक संवेदनाएं जताते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति:

मंत्री उत्तराखण्ड सरकार का आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 26.04.2023 (एक दिन) को प्रदेश के सभी कार्यालय/ बैंक/ कोषागार /

उपकोषागार बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 28.04.2023 (तीन दिन) तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

3- इसके अतिरिक्त जिस जनपद में अन्त्येष्टि संस्कार सम्पन्न होगा, उस दिन उस जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बन्द रहेंगे। इनका अन्त्येष्टि संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा।

IMG 20230426 WA0034

Next Post

सहयोगी मंत्री के निधन पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों ने जताया गहरा दुख, बोले: हमेशा खलती रहेगी चन्दन राम दास (Chandan Ram Dass) की कमी

सहयोगी मंत्री के निधन पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों ने जताया गहरा दुख, बोले: हमेशा खलती रहेगी चन्दन राम (Chandan Ram Dass) दास की कमी देहरादून/मुख्यधारा अपनी सहज और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री […]
FB IMG 1682502987846

यह भी पढ़े