अपडेट : कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2344/ स्वस्थ हुए 1500 - Mukhyadhara

अपडेट : कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2344/ स्वस्थ हुए 1500

admin
images 4

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज प्रदेश में 43 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2344 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 1500 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 844 संक्रमित भर्ती हैं।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे पहले दोपहर के हैल्थ बुलेटिन में 23 मामले आए थे।

आज इन जिलों में आए इतने मामले

  • अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • चमोली जिले से 9 मरीज पाए गए हैं।
  • देहरादून जनपद से 6 मामले सामने आए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 4 लोगों में संक्रमण पाया गया।
  • रुद्रप्रयाग से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • टिहरी जनपद से छह मरीज पाए गए हैं।
  •  हरिद्वार जनपद से 12 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक प्रदेश में 46286 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4737 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर करीब 64 प्रतिशत है, जिसके मुताबिक अब तक 1500 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं।
इसके अलावा अब तक प्रदेश में 27 सक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराये गए थे। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

20200621 211307

Screenshot 20200621 144303 Drive 768x1029 1

Next Post

दु:खद खबर : गढ़वाली संस्कृति के पुरोधा जीत सिंह नेगी का निधन। गढ़वाली लोकगायकी के नींव के पत्थर थे नेगी

जीवन शाह देहरादून। गढ़वाली लोकगायकी के नींव के पत्थर संस्कृति के संवाहक रचनाकार गीतकार और सुरों के जादूगर जीत सिंह नेगी का आज शाम देहरादून स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर […]
FB IMG 1592757024270

यह भी पढ़े