Tourism : टिहरी झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल। वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश - Mukhyadhara

Tourism : टिहरी झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल। वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

admin
CM Photo 05 dt 11 September 2021

टिहरी/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कोटी कॉलोनी में टिहरी झील का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डोबरा चांठी पुल फ्लोटिंग हट्स का भी निरीक्षण किया। टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए है।

CM Photo 06 dt 11 September 2021

1200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से झील के आसपास व्यवस्थाएं स्थापित की जानी है। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को विश्व स्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिस को मूर्त रूप देने के लिए बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएगी ताकि पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पवार जिलाधिकारी  इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, अपर निदेशक पर्यटन पूनमचंद आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : CM धामी से मिलकर तीर्थ पुरोहित आश्वस्त, आंदोलन किया स्थगित। तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक रहेंगे सुरक्षित

 

यह भी पढें: शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने निपुण भारत मिशन का उत्तराखण्ड में किया शुभारम्भ

 

यह भी पढें: Breaking : उत्तराखंड के जोशीमठ में महसूस किए गए भूकंप के झटके से सहमे लोग

 

यह भी पढें: Breaking : उत्तराखंड के नए राज्यपाल के 15 सितंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने की संभावना

 

 

Next Post

बड़ी खबर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा। नए सीएम को लेकर अटकलें शुरू

गुजरात/मुख्यधारा  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा। बताया जा रहा है कि रूपाणी की पार्टी संगठन के साथ अनबन चल रही थी। इसी के साथ […]
vijay rupani 759

यह भी पढ़े