भराड़ीसैंण, गैरसैंण में स्थानीय लोगों के साथ सीएम ने खेली होली - Mukhyadhara

भराड़ीसैंण, गैरसैंण में स्थानीय लोगों के साथ सीएम ने खेली होली

admin
cm trivendra rawat 1

देहरादून। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा के बाद गुरुवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ होली खेली। भराड़ीसैंण गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी होली मिलन का आयोजन किया। होली मिलन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्थानीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/विधायक बंशीधर भगत का भी स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने के बाद देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखण्डवासी बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों का विकास एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राज्य आन्दोलनकारियों एवं प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के बाद जनता में कितना उत्साह है, यह इससे साबित होता है कि बड़ी संख्या में लोग गैरसैंण पहुंचकर एक दूसरे को होली के रंग लगा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ होली खेली।

Next Post

अल्मोड़ा की बेटी आंचल सती बनी भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर

लोक सेवा आयोग द्वारा हुआ चयन देहरादून। आंचल सती ने हाईस्कूल व इन्टर की परिक्षा सैंट्रल स्कूल अल्मोड़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा बी.एस.सी व एम.एस.सी की परिक्षा भी एस.एस.जे परिसर अल्मोड़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। […]
anchal sati 1

यह भी पढ़े