अच्छी खबर : केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया नोबेल पुरस्कार (Nobel-prize), कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान - Mukhyadhara

अच्छी खबर : केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया नोबेल पुरस्कार (Nobel-prize), कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान

admin
IMG 20221005 WA0022

केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया नोबेल पुरस्कार (Nobel-prize), कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान

मुख्यधारा

चिकित्सा और फिजिक्स के बाद आज केमिस्ट्री के लिए भी नोबेल पुरस्कार(Nobel-prize) का एलान कर दिया है। ‌यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया जा रहा है। इनके नाम हैं। कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस (अमेरिका)। 81 साल के शार्पलेस को 2001 में भी दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ यह पुरस्कार मिला था।

नोबेल कमेटी के मुताबिक, इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है।

इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा। नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को हुई थी।

स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबों को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार मिला था।

इसके बाद मंगलवार को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज (Nobel-prize) की घोषणा की गई थी। भौतिकी के लिए इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया। एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है।

क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में तीनों वैज्ञानिकों को कार्य करने के लिए नोबेल प्राइज दिया गया है। अब गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी जबकि 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

Next Post

दु:खद Dhumakote Bus Accident : अपनों के लौटने के इंतजार में पथरा गई आंखें, आज शाम तक 32 बरातियों के शव बरामद। 19 घायलों का रेस्क्यू

धुमाकोट/मुख्यधारा मंगलवार शाम को पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट क्षेत्र में बरातियों की बस हादसे (Dhumakote Bus Accident) में अब तक 32 लोगों के शव बरामद कर दिए गए हैं, जबकि 19 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, […]
Screenshot 20221004 225617 WhatsApp

यह भी पढ़े