दर्दनाक हादसा (Accident) : यहां प्रधान पद की शपथ लेने जा रहा व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार, तीन घायल - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा (Accident) : यहां प्रधान पद की शपथ लेने जा रहा व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार, तीन घायल

admin
Screenshot 20220706 121926 WhatsApp 768x508 1

टिहरी। जनपद के थत्यूड़ ब्लॉक से एक दर्दनाक हादसे (Accident) की खबर आ रही है। जहां उपचुनाव जीतकर प्रधान पद की शपथ लेने जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक थत्यूड़ विकासख्ंड के अंतर्गत अलगाड़-थत्यूड़ मोटरमार्ग पर यह दुर्घटना (Accident) घटित हुई। बताया गया कि प्रताप धीमान ग्राम टटोर से उपचुनाव जीतकर प्रधान बना था। वह आज तीन अन्य लोगों के साथ कार से पद की शपथ लेने थत्यूड़ ब्लॉक जा रहा था।

बताया गया कि जैसे ही उनका वाहन करखेत नामक स्थान पर पहुंचा, पहाड़ी से पत्थर व मलबा (Accident) गिर गया। जिससे प्रताप धीमान की मौत हो गई, जबकि उनके साथ गए नीतू, अर्जुन सिंह व एक अन्य महिला घायल हो गए।

 

यह भी पढें: अजब-गजब: यहां महिला ने दिया ‘4 हाथ – 4 पैर’ वाले अद्भुत बच्चे को जन्म (four-legged child)। बना कौतुहल का विषय

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग Uttarakhand: 30 सितम्बर तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को नहीं मिलेगा अवकाश। आदेश जारी

Next Post

पहाड़ों में बढ़ी दिक्कतें (Disaster) : उत्तराखंड में भारी बारिश ने किया जनजीवन अस्त व्यस्त, भूस्खलन से कई राजमार्ग अवरुद्ध

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में 2 दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त (Disaster) कर दिया है। बारिश और भूस्खलन की वजह से कई राजमार्ग बंद है। जिसकी वजह से आवाजाही भी बंद है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सड़कों […]
IMG 20220706 WA0011

यह भी पढ़े