ब्रेकिंग Uttarakhand: 30 सितम्बर तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को नहीं मिलेगा अवकाश। आदेश जारी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग Uttarakhand: 30 सितम्बर तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को नहीं मिलेगा अवकाश। आदेश जारी

admin
Screenshot 20220704 163446 Gallery

देहरादून। राज्य में मानसून अवधि में राजकीय कार्मिकों को अवकाश (Uttarakhand) स्वीकृत न किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में मानसून अवधि में राजकीय कार्मिकों को अवकाश (Uttarakhand) स्वीकृत न किये जाने के सम्बन्ध में कहा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है तथा मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने आदि प्राकृतिक आपदाओं से राज्य के कतिपय जनपद अत्यधिक प्रभावित होते हैं, जिससे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त होता है तथा शासकीय एवं निजी परिसम्पत्तियों, जनहानि पशुहानि एवं कृषि योग्य भूमि आदि की क्षति होती है।

इस स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना एवं राहत सामग्री वितरण एवं विद्युत, पेयजल परिवहन आदि को सुचारू करने में शासकीय अधिकारियों / कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। शासन स्तर पर मानसून की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक में यह बात संज्ञान में आयी है कि कतिपय अधिकारी / कर्मचारी अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से लम्बी अवधि का अवकाश स्वीकृत कराते हुए अवकाश (Uttarakhand) के उपभोग हेतु प्रस्थान कर जाते हैं, जिससे मानसून अवधि में बचाव एवं राहत कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है।

अतः शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि  मानसून अवधि ( वर्तमान से दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक) में अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ते हुए किसी भी अधिकारी / कर्मचारी का अवकाश (Uttarakhand) स्वीकृत न किया जाय। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में किसी अधिकारी / कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत किया जाता है तो अवकाश स्वीकर्ता अधिकारी का यह भी दायित्व होगा कि अवकाश स्वीकृति आदेश में ही प्रतिस्थानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाय।

आदेश

1656932737666

यह भी पढें: एक साल का कार्यकाल पूरा : सीएम की कुर्सी संभालने के बाद CM Pushkar Dhami ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, हार के बाद भी मिली राज्य की कमान

 

यह भी पढें: मानसून अलर्ट : अगले चार दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश (Heavy Rain in Uttarakhand) की चेतावनी। यात्रा करने से पूर्व देख लें मौसम का मिजाज

 

यह भी पढें: दु:खद (Accident): यहां चलती कार पर गिर गई भारी चट्टान। दो लोगों के दबने की सूचना

 

यह भी पढें: हादसा : केदारनाथ यात्रा मार्ग से आ रही दिल झकझोरने वाली ये दु:खद खबर

Next Post

सरकार ने दी राहत : अब होटल और रेस्टोरेंट संचालक, ग्राहकों से सर्विस चार्ज (service charge) देने के लिए नहीं कर सकेंगे बाध्य

मुख्यधारा होटलों और रेस्टोरेंट में खाना या नाश्ता करने वाले लोगों को सरकार ने आज बड़ी राहत दी है। बता दें कि होटल और रेस्टोरेंट में हाल के कुछ वर्षों में सर्विस चार्ज लेने का चलन तेजी से बढ़ा है। […]
IMG 20220704 WA0047

यह भी पढ़े