देहरादून : मियांवाला का ‘जल सृष्टि पार्क’ पार्क स्वच्छ, सुंदर और हरित देहरादून की दिशा में एक अभिनव पहल

Mukhyadhara
FB IMG 1789879655662
  • देहरादून : मियांवाला का ‘जल सृष्टि पार्क’ पार्क स्वच्छ, सुंदर और हरित देहरादून की दिशा में एक अभिनव पहल

देहरादून/मुख्यधारा

मियांवाला, देहरादून में कभी गंदगी, कूड़े के ढेर और जंगली झाड़ियों से घिरे पुराने जौहड़ की तस्वीर आज पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल विकास के विजन को धरातल पर उतारते हुए एमडीडीए ने करीब ₹8.64 करोड़ की लागत से इस जलस्रोत को संरक्षित रखते हुए ‘जल सृष्टि पार्क’ के रूप में विकसित किया है। पुराने जलस्रोत को मिटाने के बजाय उसके मूल स्वरूप को बचाकर विकसित किया गया, यह पार्क स्वच्छ, सुंदर और हरित देहरादून की दिशा में एक अभिनव पहल है।

FB IMG 1789879658489

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ में तालाब के बीच आइलैंड, पेडल बोटिंग, जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क, एजुकेशनल फ्लावर गार्डन, पक्षी एवं जैव विविधता उद्यान सहित नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। जल, हरियाली, स्वास्थ्य, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम यह पार्क देहरादूनवासियों को शहर के बीच प्रकृति के करीब आने का अवसर प्रदान कर रहा है।

FB IMG 1789879653781 FB IMG 1789879662816

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह विजन स्पष्ट करता है कि आधुनिक विकास के साथ प्राकृतिक विरासत का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता है। मियांवाला का यह ‘जल सृष्टि पार्क’ इसका जीवंत उदाहरण है कि उपेक्षित जलस्रोतों को संरक्षित कर उन्हें जनउपयोगी और आकर्षक सार्वजनिक स्थलों में बदला जा सकता है। निश्चित रूप से यह पहल देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FB IMG 1789879660988

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े