अजबपुर फ्लाईओवर डिवाइडर पर बाइक टकराने से सेना के जवान की मौत, पत्नी गंभीर घायल - Mukhyadhara

अजबपुर फ्लाईओवर डिवाइडर पर बाइक टकराने से सेना के जवान की मौत, पत्नी गंभीर घायल

admin
accident 1

देहरादून। अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार भारतीय सेना के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठी उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कंट्रोल के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा कर एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्राइवेट वाहन के माध्यम से घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर बाइक सवार की मृत्यु हो गई एवं महिला घायल अवस्था में कैलाश अस्पताल में उपचाराधीन है।
बताया गया कि मृतक भारतीय सेना में कार्यरत था। वहीं घायल महिला मृतक की पत्नी है। बताया गया कि मृतक अपनी मोटरसाइकिल से रिस्पना की ओर से आईएसबीटी की ओर जा रहा था, तभी अजबपुर फ्लाईओवर के ऊपर सॉलिटेयर होटल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बताया गया कि उक्त दंपति की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के एक बड़े भाई एवं चार बहनें हैं, मृतक के बड़े भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं।
मृतक का नाम नरेश कुमार गुरुंग(25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दूधली नागल थाना डोईवाला जनपद देहरादून एवं उसकी ज्योती गुरुंग(22) घायल हो गई। जिसका उपचार किया जा रहा है।

Next Post

कोस्टगार्ड के पूर्व डीजी राजेंद्र सिंह ने एनडीएमए में संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया। हाल ही में मोदी सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी। उनकी नियुक्ति आज […]
IMG 20200220 WA0008

यह भी पढ़े