प्रदेश के विकास के लिए किए गए वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन : धामी - Mukhyadhara

प्रदेश के विकास के लिए किए गए वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन : धामी

admin
IMG 20220331 WA0022
  • आम जनता से मिले मुख्यमंत्री, सुनी जनसमस्यायें
    जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण
  • राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता
  • प्रदेश के विकास के लिये किये गये वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री (cm pushkar dhami) ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये हैं, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

IMG 20220331 WA0023

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

 

यह भी पढ़े : yogguru baba ramdev virul video: योग गुरू बाबा रामदेव के मुंह से निकले ऐसे शब्द कि जमकर हो रही छीछालेदर

 

यह भी पढ़े: दु:खद खबर (car accident): कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत, चार जख्मी

 

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो (fake audio) वायरल से मचा हड़कंप। दो के खिलाफ केस दर्ज

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द करेंगे लागू व बहिनों को एक वर्ष में देंगे तीन मुफ्त सिलेंडर: धामी

Next Post

ज्वलंत सवाल: अफसर की पत्नी जो कहे, वो सही! #dr nidhi uniyal

मुख्यधारा/देहरादून  कोरोनाकाल में जिस महिला चिकित्सक (dr nidhi uniyal) को सराहनीय सेवाओं लिए कई जगहों से सम्मान मिला हो, वह गत दिवस एक अफसर की पत्नी का कोपभाजन बन बैठीं।  इस घटना की प्रदेशभर में कड़ी आलोचना हो रही है। […]
doctor

यह भी पढ़े