ब्रेकिंग: इस सरकार ने किए कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले (IAS-PCS Transfer), कई डीएम भी बदले, देखें शासनादेश - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: इस सरकार ने किए कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले (IAS-PCS Transfer), कई डीएम भी बदले, देखें शासनादेश

admin
1659075993544
  • योगी सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
  • कई डीएम भी बदले

उत्तर प्रदेश में आईएएस आईपीएस अधिकारियों (IAS-PCS Transfer)के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। योगी सरकार ने पिछले दिनों भी कई आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे।

आज एक बार फिर योगी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर (IAS-PCS Transfer)कर दिया गया है। इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

वरिष्ठ आईएएस राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है वो अभी तक प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के पद पर तैनात थे। वहीं वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ बनाया गया है।

प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल, कौशल राज शर्मा को आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है। वाराणसी, कुशीनगर, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम भी बदले हैं। वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान अब एस. राजलिंगम संभालेंगे। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे।

वहीं, उन्नाव के डीएम रवीन्द्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी। बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं, कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के डीएम होंगे।

वहीं अंबेडकरनगर में सीडीओ के पद पर तैनात सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। मृदुल चौधरी परियोजना निदेशक- ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी बने हैं।इनके अलावा योगी सरकार ने 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। जिसमें पूजा अग्निहोत्री उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय से अब उपनिदेशक पर्यटन निदेशालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।

गौरव शुक्ला उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से अब उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय में भेजे गए हैं। नंदलाल सिंह कुलसचिव डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देखेंगे। सचिन कुमार सिंह विशेष कार्य अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर से कुलसचिव डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाए गए हैं। श्रुति पुनिया अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं से अपर जिलाधिकारी प्रशासन बरेली बनाई गई हैं। विजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन बरेली से अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं बने हैं।

सर्वेश कुमार गुप्ता सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद से मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. राजीव पांडे नगर मजिस्ट्रेट बरेली से सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद भेजे गए हैं। राकेश कुमार गुप्ता उपजिलाधिकारी पीलीभीत से नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाए गए हैं। इससे पहले इनका तबादला हुआ था। जो निरस्त कर दिया गया है। सुनीता संयुक्त सचिव विकास प्राधिकरण आगरा से अपर नगर आयुक्त आगरा की जिम्मेदारी संभालेंगी।

गरिमा सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात से सचिव विकास प्राधिकरण आगरा बनाई गई हैं। केशव नाथ नगर मजिस्ट्रेट बांदा से अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात भेजे गए हैं। राजीव कुमार उप जिलाधिकारी रायबरेली से नगर मजिस्ट्रेट बांदा बने हैं। कुंवर पंकज अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया से अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रावस्ती की जिम्मेदारी देखेंगे।

गौरव श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया बने हैं। सत्यप्रिया सिंह उप जिलाधिकारी उन्नाव से नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज, रजनीश राय मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर से उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, सत्य प्रकाश-2 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ से मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर बनाया गया है।

वैभव मिश्रा प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ निगम लखनऊ से अब अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ की जिम्मेदारी देखेंगे। अविनाश चंद्र मौर्य उप जिलाधिकारी लखीमपुर से उपनिदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

IMG 20220729 WA0021

IMG 20220729 WA0022

IMG 20220729 WA0023

1

Next Post

पौड़ी से दु:खद खबर : गुलदार ने पांच वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट, क्षेत्रवासी सहमे (guldar attack)

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा पहाड़ों की हकीकत बयां करती आज की सबसे बड़ी दु:खद खबर पौड़ी जनपद से सामने आ रही है, जहां खूंखार गुलदार ने एक पांच साल के मासूम को मौत के घाट उतार (guldar attack) दिया। इस दर्दनाक खबर […]
adamkhor guldar hindolakhal devprayag tehri garhwal

यह भी पढ़े