ब्रेकिंग : आय से अधिक मामले में आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) अरेस्ट   - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : आय से अधिक मामले में आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) अरेस्ट  

admin
IMG 20220623 WA0002

देहरादून। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी(IAS ram vilas yadav) को बुधवार देर रात आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले धामी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

निलंबित के आदेश के बाद विजिलेंस अधिकारी मामले की जांच करने के लिए उनसे पूछताछ करने पहुंचे थे। विजिलेंस अधिकारियों ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके दस्तावेज का सत्यापन किया गया और तकरीबन 100 से अधिक सवाल किए गए। कुछ पर यादव चुप्पी साध गए तो कुछ पर टीम को बातों में उलझाने का प्रयास किया।

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आए आईएएस रामविलास यादव(IAS ram vilas yadav) के खिलाफ विजिलेंस ने ढाई साल पहले खुली जांच शुरू की थी। इस दौरान उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह विजिलेंस के सामने नहीं आए।

विजिलेंस ने उनसे दफ्तर में ही पूछताछ करने को कहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लगभग 12 लोगों की टीम ने उनके निवास और दफ्तरों में जाकर साक्ष्य जुटाए थे। आखिरकार बुधवार देर रात रामविलास यादव(IAS ram vilas yadav) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

बड़ी खबर: इस IAS अधिकारी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) ने की CM Dhami और मुख्य सचिव से शिकायत। सख्त कार्रवाई की मांग

मंत्री रेखा आर्या (rekha arya) ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, कहा खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे पर की जाए सख्त कार्यवाही खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित किये 5 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानातरण […]
IMG 20220622 WA0045

यह भी पढ़े