दु:खद : पौड़ी गढ़वाल का एक और जवान सीमा पर शहीद। दो दिन में चार जवानों की शहादत से सहमा उत्तराखंड - Mukhyadhara

दु:खद : पौड़ी गढ़वाल का एक और जवान सीमा पर शहीद। दो दिन में चार जवानों की शहादत से सहमा उत्तराखंड

admin
PicsArt 10 16 09.52.26
देहरादून/मुख्यधारा
बीते दो दिनों से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। यहां के 4 जवानों ने 2 दिन में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
इसी कड़ी में आज पौड़ी गढ़वाल के नायक हरेंद्र सिंह के सीमा पर शहीद होने की खबर है। इस खबर के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति है।
इससे पहले आज दोपहर टिहरी गढ़वाल के खाड़ी गांव के रहने वाले सूबेदार अजय रौतेला के शहीद होने की खबर आई थी।
IMG 20211016 WA0013
प्रदेश उनके गम में गमगीन ही था कि देर शाम पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन निवासी नायक हरेंद्र सिंह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान देश के लिए शहीद हो गए।
 सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को जम्मू के पुंछ जिले के मेंढर में भारतीय सेना के जवानों के साथ आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान भारी गोलाबारी हुई। जिसमें सूबेदार अजय सिंह और हरेंद्र सिंह का संपर्क टूट गया था। आज शाम सेना के जवानों को दोनों शहीदों के शव बरामद हुए।
इससे पहले इस मुठभेड़ में टेहरी गढ़वाल निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफल में योगंबर सिंह घायल हो गए थे, जिसके बाद उपचार के दौरान दोनों जवान गत दिवस देश के लिए शहीद हो गए थे।
PicsArt 10 15 03.21.45
2 दिन में अपने 4 जवानों की शहादत देने वाला उत्तराखंड सहमा हुआ है शहीदों के परिजनों का जहां रो रो कर बुरा हाल है वही प्रदेश भर में इस दुखद खबर से शोक की लहर है।
PicsArt 10 16 11.34.20
Next Post

Breaking : उत्तराखंड में आज से भारी बारिश व हिमपात का अलर्ट

देहरादून/मुख्यधारा मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को […]
images

यह भी पढ़े