बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस पूर्व विधायक पर हमला #sanjiv arya - Mukhyadhara

बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस पूर्व विधायक पर हमला #sanjiv arya

admin
images 2022 04 14T192140.879

नैनीताल। कुमाऊं मंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पूर्व विधायक पर हमला करने की घटना घटित हुई है। हालांकि पूर्व विधायक के साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बचा लिया।

यह मामला बेतालघाट क्षेत्र से सामने आया है, जहां पूर्व विधायक संजीव आर्य (Sanjiv arya) पर हमला करने की घटना हुई है। संजीव आर्य के पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व विधायक संजीव आर्य बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करने गए थे।

इसी बीच अचानक एक युवक उनके समक्ष आया और छेनी हथियार से उन पर प्रहार कर दिया। अचानक से हुए हमले के बाद सभी लोग सकपका गए। इस बीच अन्य लोगों ने हमलावर के अगले वार से पूर्व विधायक (Sanjiv arya) को उनसे बचा लिया। इस हमले में संजीव के हाथ में हल्की चोट आई है।

इस दौरान हमला करने वाले युवक के परिजनों ने जानकारी दी कि उक्त युवक मानसिक रूप से पीडि़त है। वह घर में भी बच्चों से ऐसी हरकतें करता है।

बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव आर्य (Sanjiv arya) नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र हैं।

Next Post

रुद्रप्रयाग (rudraprayag) के बधाणीताल वैशाखी व पर्यटन मेले में पहुंचे CM Dhami, क्षेत्रवासियों के लिए की कई घोषणाएं

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद रुद्रप्रयाग(rudraprayag) स्थित विकासखंड जखोली के बधाणीताल पहुंचकर यहां आयोजित वैशाखी एवं पर्यटन मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]
1649946737682

यह भी पढ़े