Corona ने आज फिर बढ़ाया आंकड़ा। अब कुल एक्टिव मामले 736 - Mukhyadhara

Corona ने आज फिर बढ़ाया आंकड़ा। अब कुल एक्टिव मामले 736

admin
images 4

देहरादून। प्रदेश में आज 78 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इस प्रकार वर्तमान में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 736 हो गई है। हालांकि प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3686 पहुंच गया है, जबकि अब तक 2867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आज पाए गए मामलों में सर्वाधिक 34 संक्रमित उधम सिंह नगर जिले से पाए गए हैं। इनमें से 23 लोग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण की चपेट में आए, जबकि दो लोग गुजरात से, एक गुरुग्राम से लौटा है। 6 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। जनपद से 2 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं।

दूसरे नंबर पर आज हरिद्वार जनपद से 22 नए मरीज सामने आए हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री भी ज्ञात नहीं है।

इसके अलावा देहरादून जिले से 12 मरीज पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति मुंबई से व एक प्रयागराज से लौटा है। 6 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिले में 3 लोगों की हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी आज पॉजिटिव पाया गया है।

पौड़ी जिले से आज 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें एक व्यक्ति हरियाणा से एक गुजरात से और एक दिल्ली से लौटा है।उत्तरकाशी जनपद से 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक केरल, जबकि एक पंजाब से लौटा है।

इसके अलावा टिहरी जनपद में 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें चार लोग दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक व्यक्ति किसी संक्रमित के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाया गया है।

अब तक उत्तराखंड में कुल 86747 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 1815 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि आज 2595 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हालांकि अभी भी 5837 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक 50 positive लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 33 संक्रमित अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट हो चुके हैं।हालांकि प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि यहां कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 77.78% है।

 

 

20200714 192937

Screenshot 20200714 191056 Drive 768x1042 1

यह भी पढ़ें : आईएएस पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल 

यह भी पढ़ें : दुख़द छह माह से लापता हवलदार की पत्नी व परिजन फंसे अजीब धर्मसंकट में!

Next Post

महिला शक्ति केन्द्र चमोली में दो महिला कर्मचारी बर्खास्त। जानिए क्या है मामला

चमोली। महिला शक्ति केन्द्र चमोली में महिला कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हिमानी एवं वन स्टाॅप सेंटर में पैरामेडिकल स्टाॅफ के पद पर कार्यरत पूनम नेगी को अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से बर्खास्त किया गया है। ये दोनों महिलाएं […]
20200714 215415

यह भी पढ़े