ब्रेकिंग: प्रख्यात छायाकार पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में जख्मी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: प्रख्यात छायाकार पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में जख्मी

admin
FB IMG 1576048425343

प्रख्यात छायाकार पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में जख्मी

प्रख्यात छायाकार और प्रकृति मित्र पद्मश्री अनूप साह एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद आज प्रातः सपत्नीक दिल्ली के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। जानकारी के अनुसार कैलाश अस्पताल के ICU में दूसरे माले पर उनका उपचार किया जा रहा है।

विनोद सिंह गड़िया बताते हैं कि अभी मैं नोयडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल में श्रीमती दीपा जी से मिला। उन्होंने बताया वे ठीक हैं। पैर में फ्रैक्चर है। अनूप साह अभी ICU वार्ड में हैं। उन्हें मिलने का समय सायं 6 बजे का है।
अभी उनकी सहायता के लिए उनके रिश्तेदार अस्पताल में मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार पद्मश्री साह बुधवार को ही नैनीताल से अपने नोएडा स्थित आवास पर अमेरिका से आ रही अपनी पत्नी को लेने के लिए गए थे। रात्रि में दोनों पति-पत्नी हवाई अड्डे से टैक्सी से अपने नोएडा स्थित आवास को आ रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पहले उनकी कार को किसी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Next Post

लालढांग-चिल्लरखाल मामले का निस्तारण करवाएंगे मंत्री हरक सिंह

हरक सिंह ने किया नये कार्यों का शुभारंभ लालढांग चिल्लरखाल मार्ग के प्रकरण को निस्तारित करवाने का प्रयास  वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत जी द्वारा आज कोटद्वार में सिद्वबली-लालपुर-कण्वाश्रम मार्ग पर सूखरो तथा ग्वालगड़ नाले मे क्रमशः […]
harak singh 2

यह भी पढ़े