दुःखद: दशहरे पर चमोली व टिहरी के लाल सीमा पर शहीद। परिजनों में कोहराम - Mukhyadhara

दुःखद: दशहरे पर चमोली व टिहरी के लाल सीमा पर शहीद। परिजनों में कोहराम

admin
shaheed jawan

देहरादून/मुख्यधारा

दशहरे का दिन उत्तराखंड के लिए ठीक नहीं रहा। यहां टिहरी और चमोली जनपद के दो वीर जवान पुंछ में सीमा पर शहीद हो गए। इस दुःखद खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर में गुरुवार शाम को सेना के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान उत्तराखंड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे आज देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए।

शहीद होने वाले जवानों में टिहरी गढ़वाल निवासी 27 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी व चमोली जनपद निवासी 27 वर्षीय राइफलमैन योगंबर सिंह शामिल हैं।

दशहरे के पर्व के बीच अचानक अपने लाडलों की शहीद होने की खबर सुनकर टिहरी व चमोली स्थित परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुःखद घटना से प्रदेश में शोक की लहर है।

PicsArt 10 15 03.21.10

PicsArt 10 15 06.41.26

PicsArt 10 15 03.50.18

PicsArt 10 16 11.46.21

यह भी पढें : Big breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

Next Post

CM से मिले आंगनबाड़ी पदाधिकारी। धामी बोले : जल्द लेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में बड़ा फैसला

मुख्यधारा/देहरादून  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी, महामंत्री सुमति थपलियाल एवं मीनाक्षी रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। […]
IMG 20211015 WA0008

यह भी पढ़े