Big breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार - Mukhyadhara

Big breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

admin
ex priminister manmohan singh

मुख्यधारा न्यूज डेस्क

देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार है। दो दिन पूर्व उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही है।

बताया गया कि दो दिन पहले डा0 मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया। आज एम्स द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्व पीएम की हालत स्थिर बनी है और स्वास्थ्य में सुधार है।

बताते चलें कि इससे पूर्व वे बीती अप्रैल में कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। उस दौरान भी वे एम्स में भर्ती रहे थे। डा0 सिंह 89 वर्ष के हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कांग्रेसजन पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार होने की कामना कर रहा है।

Next Post

दुःखद: दशहरे पर चमोली व टिहरी के लाल सीमा पर शहीद। परिजनों में कोहराम

देहरादून/मुख्यधारा दशहरे का दिन उत्तराखंड के लिए ठीक नहीं रहा। यहां टिहरी और चमोली जनपद के दो वीर जवान पुंछ में सीमा पर शहीद हो गए। इस दुःखद खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर […]
shaheed jawan

यह भी पढ़े