ब्रेकिंगः CM धामी की बड़ी घोषणा। होमगार्ड के जवानों को दी बड़ी सौगात - Mukhyadhara

ब्रेकिंगः CM धामी की बड़ी घोषणा। होमगार्ड के जवानों को दी बड़ी सौगात

admin
CM Photo 07 dt 06 December 2021

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तपोवन रोड स्थित होमगार्डस मुख्यालय में आयोजित होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर भव्य रैतिक परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
CM Photo 06 dt 06 December 2021
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कोविड के दौरान लगातार कोविड ड्यूटी में तैनात सभी होमगार्ड्स जवानों को 6000 रूपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो के छात्रावास तथा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, हरिद्वार का लोकार्पण भी किया।
PicsArt 12 06 05.28.54
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य परेड की सलामी ली और विभागीय स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड स्व० रोशन सिंह की पत्नी बबीता को 02 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। होमगार्ड राजबहादुर को 01 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
CM Photo 01 dt 06 December 2021
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड्स के जवान पूरे समर्पित भाव से जन सेवा और पुलिस को सहयोग करते आ रहे हैं। होमगार्ड्स जवानों को जिस भी मोर्चे पर तैनात किया गया उन्होंने उम्मीद से बढ़कर कार्य कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के सही संचालन से लेकर, किसी भी आपात स्थिति से निपटने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में होमगार्ड्स के जवान उत्कृष्ट योगदान देते हैं।
CM Photo 05 dt 06 December 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हो या फिर कुंभ का आयोजन होमगार्डस के जवानों की हर स्थिति में भूमिका बेहद अहम रहती है। होमगार्ड्स सुदूर पर्वतीय ग्रामीण अंचलो में भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान होमगार्ड्स के जवानों ने सराहनीय कार्य किया।
CM Photo 04 dt 06 December 2021
राज्य में अब होमगार्ड्स के जवानों की संख्या 6500 से और बढ़ाई जा रही है। होमगार्ड्स निदेशालय में समूह-ग के पदों पर होमगार्ड्स को 25 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया जा चुका है। फोर्स का सर्वांगीण विकास सरकार की योजनाओं का अहम हिस्सा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, जीओसी सबेरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, कमांडेंट जनरल होमगार्ड अजय रौतेला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े:दुःखद: देश के लिए शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

 

यह भी पढ़े: विकास को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कर रही हरसंभव प्रयास : धामी

 

यह भी पढ़े: दुःखद: शादी की शॉपिंग के लिए जा रहे लोगों की कार पर मारी रैली में आ रही बस ने टक्कर। चार लोगों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री व उनके पुत्र पर हमला

Next Post

ब्रेकिंग: यह रहे कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले को मंजूरी

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बैठक में देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले को मंजूरी मिली है। पूर्व सैनिकों को 7पे कमीशन का […]
images 34

यह भी पढ़े