विकास को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कर रही हरसंभव प्रयास : धामी - Mukhyadhara

विकास को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कर रही हरसंभव प्रयास : धामी

admin
1638713147149

ऊधमसिंहनगर के उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज पहुँचकर मुख्यमंत्री धामी ने की 11710.50 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ऊधमसिंहनगर/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उदयराज हिन्दू इण्टर कॉलेज प्रांगण पहुँचकर लगभग 11710.50 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 3741.10 लाख रुपए लागत की 11 योजनाओं का लोकार्पण व 7969.4 लाख रुपये लागत की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।

1638713167977

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास को अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। धामी ने कहा कि जब राज्य अपने स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य हो, इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य को उत्कृष्ट एवं आदर्श बनाने के लिए बुद्धिजीवियों से विचार लिए जा रहे हैं।

बुद्धिजीवियों के विचार हेतु बोधिसत्व श्रृंखला चलायी जा रही है। उत्तराखण्ड को 2025 तक शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, बागवानी, कृषि, रोजगार आदि के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। जिसके लिए बुद्धिजीवियों के साथ ही विभागों से भी ब्लू प्रिंट लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा किसी की व्यक्तिगत यात्रा नहीं है, ये सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि युवा राज्य के युवा सपनों को पंख देने का काम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सहयोगी के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 355 तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रुपये निर्धारित किया है, जो कि 29.50 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की है। भाड़ा 11 से घटा कर 9.50 रुपये किया है। 2016 से बन्द सितारगंज चीनी मिल शुरू कर दी गयी है तथा काशीपुर चीनी मिल शुरू करने की दिशा में अनुसंधान चल रहा है। औद्योगिक विवादों का खात्मा हो, उद्यमि परेशान न हों, इसके लिए सिंगल विण्डो सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है। औद्योगिक विवादों को वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को सुविधाओं के अभाव में भटकना न पड़े, इसके लिए नई खेल नीति लाए हैं। जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता, योग्यता दिखाने के लिए खाने, रहने एवं आने-जाने की चिन्ता नहीं करनी पड़ेगी। स्वयं सहायता समूह तेजी से आगे बढ़े तथा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों।

1638713186999

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, राम मेहरोत्रा ने भी जनता को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े: दुःखद: शादी की शॉपिंग के लिए जा रहे लोगों की कार पर मारी रैली में आ रही बस ने टक्कर। चार लोगों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री व उनके पुत्र पर हमला

 

यह भी पढ़े: बिग ब्रेकिंग : पीएम मोदी गढ़वाली में बोले, ‘मी आप लोगों थै सेवा लगौणू छौं, आप स्वीकार करा’ उत्तराखंड को दी 18 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े: मसूरी विधायक गणेश जोशी बोले : पीएम मोदी का उत्तराखण्ड से है खास लगाव

Next Post

पर्यटन मंत्री महाराज 7 दिसम्बर को करेंगे मसूरी स्थित ऐतिहासिक सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का लोकार्पण

देहरादून/मुख्यधारा सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का नाम ‘माउंट एवरेस्ट’ रखा गया, उन्होंने जीवन का एक लंबा अर्सा पहाड़ों की रानी मसूरी में गुजारा था। वेल्स के इस सर्वेयर एवं जियोग्राफर ने ही पहली […]
IMG 20211205 WA0021

यह भी पढ़े