बड़ी खबर : उत्तराखंड विस. (Vidhansabha) में 2016 के बाद तदर्थ नियुक्ति पाने वालों को लगा करारा झटका, निरस्त हुई नियुक्तियां, विस सचिव निलंबित। आम जनमानस में खुशी की लहर - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड विस. (Vidhansabha) में 2016 के बाद तदर्थ नियुक्ति पाने वालों को लगा करारा झटका, निरस्त हुई नियुक्तियां, विस सचिव निलंबित। आम जनमानस में खुशी की लहर

admin
Screenshot 20220923 123207 Facebook

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज का दिन बड़े फैसले के लिए जाना जाएगा। आज विधानसभा (Vidhansabha) अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 के बाद विधानसभा में की गई तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस अंतराल में नौकरी पाने वाले लोगों को करारा झटका लगा है। वहीें आम जनमानस में खुशी की लहर है।

विधानसभा (Vidhansabha) अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2016 तक 150 , वर्ष 2020 में 6 एवं वर्ष 2021 में 72 तदर्थ नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उपनल की 32 पदों पर भर्ती पक्रिया को भी रद्द कर दिया गया। इसके लिए उत्तराखंड शासन को इन पदों को निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके अलावा सचिव मुकेश सिंघल को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

आप भी सुनें विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा…

बताते चलें राज्य गठन से लेकर अब तक विधानसभा में कुल 480 नियुक्तियां की गई हैं।

  • प्रथम विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत के कार्यकाल में 98
  • यशपाल आर्य के कार्यकाल में 105
  • हरबंस कपूर के कार्यकाल में 55
  • गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में 150
  • प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यकाल में 72

कुल मिलाकर (Vidhansabha) बैकडोर से नौकरी पाने वालों को इस खबर के बाद करारा झटका लगा है, वहीं आम जनमानस के बीच खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा (Assembly) में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत। विस. अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत। विस. ऋतु खण्डूड़ी को दी बधाई त्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में सदन […]
pushkar singh dhami cm uttarakhand

यह भी पढ़े