ब्रेकिंग: मंत्री Satpal Maharaj की सख्ती के बाद यहां NH ने खराब गुणवत्ता वाली सड़क को उखाड़ा। संबंधित कंपनी पर तय की जिम्मेदारी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: मंत्री Satpal Maharaj की सख्ती के बाद यहां NH ने खराब गुणवत्ता वाली सड़क को उखाड़ा। संबंधित कंपनी पर तय की जिम्मेदारी

admin
1670333427352
  • महाराज का एक्शन, हरकत में आए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी
  • राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी जिम्मेदारी

देहरादून/मुख्यधारा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैंण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता की मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद विभाग ने 10 मीटर तक डी.बी.एम. की सतह को उखाड़वा दिया है। शीघ्र ही उक्त स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग का कार्य कराया जाएगा।

Video

 

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैंण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 156(0-2) वह स्थान है जहां नमी होने के कारण धूप नहीं आने की वजह से डी.बी.एम. की सतह लगभग 10 मीटर तक उखड़ गई थी। ई.पी.सी. मोड के अंतर्गत निर्माण एवं सुदृढीकरण करने वाली संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 10 मीटर तक उक्त सड़क को जेसीबी ब्रेको लोडर से स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग कार्य के आदेश दिए गए हैं, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Good News : इस विभाग में खुलने जा रहा है नौकरियों का पिटारा, आज होगी अहम बैठक

Next Post

ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में अब सहारनपुर का ये अधिकारी चढा STF के हत्थे, अब तक 43वीं गिरफ्तारी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक प्रकरण में अब सहारनपुर का एक अधिकारी एसटीएफ की गिरफ्त में आया है। इस प्रकार एसटीएफ ने यह 43वीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ की एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार उत्तराखंड […]
uksssc

यह भी पढ़े