44 पेटी अवैध शराब के साथ किए दो गिरफ्तार - Mukhyadhara

44 पेटी अवैध शराब के साथ किए दो गिरफ्तार

admin
20191027 155004

कोटद्वार पुलिस द्वारा 44 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किए 2 अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने कोटद्वार क्षेत्र में 44 पेटी अवैध शराब ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया है। शराब तस्करी में शामिल एक सेंट्रो कार चंडीगढ़ नंबर की व एक मारुति कार दिल्ली नंबर की थी। बरामद माल की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंका गया है।

FB IMG 1572170734859

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर मुखबिरों को मामूर किया गया और रात्रि गश्त पार्टियों को हिदायत दी गई। जिसके क्रम में थाना कोटद्वार व सी0आई0यू0 पौड़ी की संयुक्त टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में जगह-जगह अवैध शराब की विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कल 26-10-19 को मुखबिर की सूचना पर बालासौड़ तिराहा कोटद्वार पर 02 वाहन (1) मारुति SX4 संख्या DL7CH1716 (2) सैंट्रो कार संख्या CH01 AA 6653 में 24 पेटी 999 Power Star व 18 पेटी Raajdhani Whisky 02 पेटी Mc Dowells No.1 में कुल 44 पेटियां शराब की बरामद की गई। बाजार में इसकी कीमत करीब ₹5 लाख की आंकी गई।

FB IMG 1572170727655

 

शराब बरामद कर अभियुक्तों जयवीर उर्फ पंडित व मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा उक्त शराब चंडीगढ़ से पौड़ी क्षेत्र में ले जाना बताया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में देश के विभिन्न प्रांतों में अवैध शराब की तस्करी करते आ रहे हैं। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध थाने पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1- जयवीर सिंह उर्फ पंडित पुत्र नरेश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नीनडांडा जिला रोहतक हरियाणा।
2- मनोज सिंह पुत्र केसर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी मलारा बड़ा थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल:-
1- 44 पेटियां अंग्रेजी शराब करीब 5 लाख मूल्य की
2- मारुति SX4 संख्या DL7CH1716
3- सैंट्रो कार संख्या CH01AA6653

पुलिस टीम में शामिल रहे :-
1-  प्रदीप राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार
2-  अनिल कुमार जोशी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार
3-  मनोज रतूड़ी (प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार)
4- व0उ0नि0 प्रदीप नेगी
5- उ0नि0 रफत अली (सीआईयू प्रभारी)
6- उ0नि0 कमलेश शर्मा (प्रभारी चौकी बाजार)
7-उ0नि0 मनोज सिंह
8- कानि0 333 नापु0 फिरोज(सीआईयू)
9- कानि0 163 नापु0 देवेंद्र (सीआईयू)
10- कानि0 441 नापु0 मुकेश कुमार
11- कानि0 321नापु0 सुनीत कुमार
12- कानि0 211हरीश लाल (सीआईयू)
13- कानि0 218 आबिद अली (सीआईयू)
14- कानि0 389 नापु0 गजेंद्र कुमार
15- कानि0 263 नापु0 सोनू कुमार
16- कानि0 415 नापु0 टीकम सिंह

Next Post

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द माँ गंगा के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाट आज 28/10/2019 को अन्नकूट और स्वाति नक्षत्र के पावन पर्व पर 11.40 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और […]
FB IMG 1572265090020

यह भी पढ़े