विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द - Mukhyadhara

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द

admin
FB IMG 1572265090020

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द

माँ गंगा के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाट आज 28/10/2019 को अन्नकूट और स्वाति नक्षत्र के पावन पर्व पर 11.40 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना व विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए।

FB IMG 1572265108733

कड़ी पुलिस सुरक्षा के साथ गंगोत्री से मां गंगे की डोली ढोल-दमाऊं और आर्मी बैंड के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम मां चंडी देवी मार्कण्डेय पूरी में देवी मन्दिर में होगा और कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेगी, जिससे श्रद्धालु 6 माह तक वहां मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे।

आपको बताते चले कि इस वर्ष लगभग साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने माँ गंगा जी के दर्शन किये। जिनकी सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं SDRF द्वारा चाहे बर्फबारी हो कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया।

FB IMG 1572265079879
यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने पर लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर अत्यधिक वर्षात या फिर किसी भी प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस एवं SDRF द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कार्य किया गया। जिसके लिए कई सारे श्रद्धालुओं द्वारा जनपद पुलिस व SDRF की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।
जनपद उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। अगले वर्ष गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।

Next Post

अगली दीपावली पर पुलिस लाइन में होगा भव्य भोज आयोजित

अगली दीपावली पर पुलिस लाइन में होगा भव्य भोज आयोजित सचिव गृह उत्तराखण्ड ने सपरिवार सम्मिलित होकर पुलिस कर्मियों के साथ मनाया दीपावली का पर्व प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर गृह सचिव नितेश झा द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन देहरादून […]
FB IMG 1572268900316

यह भी पढ़े