अगली दीपावली पर पुलिस लाइन में होगा भव्य भोज आयोजित - Mukhyadhara

अगली दीपावली पर पुलिस लाइन में होगा भव्य भोज आयोजित

admin
FB IMG 1572268900316

अगली दीपावली पर पुलिस लाइन में होगा भव्य भोज आयोजित

सचिव गृह उत्तराखण्ड ने सपरिवार सम्मिलित होकर पुलिस कर्मियों के साथ मनाया दीपावली का पर्व

प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर गृह सचिव नितेश झा द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम गृह सचिव द्वारा अपने परिवार के साथ 22-10-2019 को जनपद नैनीताल में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए तीन पुलिस कार्मिकों को पुलिस लाइन देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर उनके चित्रों के पास दीप प्रज्जव्लित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया गया। उसके पश्चचात अपने घर परिवार से दूर ड्यूटीरत एवं पुलिस लाइन में बैरिकों में रह रहे पुलिस कर्मियो के संग हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।

FB IMG 1572268881616

इस उपलक्ष्य पर सचिव गृह द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें दीपावली के पर्व पर शुभकामनाएं दी गयी तथा उक्त पर्वों के दौरान अपने घर-परिवार से दूर रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने पर उनकी सराहना की।

FB IMG 1572268872281

इस अवसर पर गृह, सचिव ने घोषणा की कि अगले वर्ष से दीपावली के पर्व के अवसर पर ऐसे पुलिस कर्मी, जो अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उनके लिये पुलिस लाइन में भव्य भोज का आयोजन किया जायेगा, जिसका खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
इस अवसर पर गृह सचिव नितेश झा की धर्मपत्नी राधिका झा, सचिव ऊर्जा, अरूण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

देहरादून को शीघ्र मिलेगा पहला स्मार्ट ओपन एयर जिम!

देहरादून को शीघ्र मिलेगा पहला स्मार्ट ओपन एयर जिम! गांधी पार्क स्थित राज्य के पहले निर्माणाधीन ओपन एयर जिम का मेयर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया। मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी पार्क में बनने वाला यह […]
FB IMG 1572271221981

यह भी पढ़े