उत्तरकाशी : खराब मौसम (Weather alert) को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश - Mukhyadhara

उत्तरकाशी : खराब मौसम (Weather alert) को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin
1657792920466

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

जनपद में चालू मानसून सत्र(Weather alert) को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। गुरुवार सुबह तहसील पुरोला में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने मय संसाधन व कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया।

1657792951106

जिलाधिकारी ने नजारत, सब स्टार ,आशुलिपि कक्ष, ई डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र,आदि अनुभागों का निरीक्षण किया। प्रमाण पत्रों से सम्बंधित पत्रवालियों एवं संदर्भ आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया।

1657792898429

जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को आलमारी के अंदर रखी गई पत्रवालियों के नाम की सूची आलमारी के बाहर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों, फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय की स्वच्छता बनाएं रखने को कहा।

इस दौरान डीएफओ टौंस सुबोध कला, एसडीएम शालिनी नेगी, तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें : नया फैसला: उत्तराखंड में सरकारी बैठकों में चाय- गुलदस्ता पर लगाम, CM Dhami का फरमान (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand)

 

यह भी पढें : Covid Booster Dose : बूस्टर डोज के लिए केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए दी राहत, अब नहीं देना होगा चार्ज, कैबिनेट में मंजूरी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने किए आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, सूची

Next Post

Video:  यहां छुट्टी मनाने गए भारतीय परिवार को बहा ले गईं समुद्र की लहरें (Indian family was swept away by the waves of the sea), मस्ती पड़ी भारी

न्यूज डेस्क  देश में एक आम प्रचलित कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ‌विदेश में एक भारतीय परिवार को मस्ती करना (Indian family was swept away by the waves of the sea) भारी पड़ गया। समुद्र की लहरें एक झटके […]
IMG 20220714 WA0037

यह भी पढ़े