इगास की छुट्टी घोषित होने से खिले पहाड़वासियों के चेहरे। अनिल बलूनी ने CM धामी का जताया आभार - Mukhyadhara

इगास की छुट्टी घोषित होने से खिले पहाड़वासियों के चेहरे। अनिल बलूनी ने CM धामी का जताया आभार

admin
1636638041233

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़वासियों का प्रमुख त्योहार इगास के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। इससे पूर्व छठ पर्व का अवकाश घोषित किया था।

1636634584224

बताते चलें कि इगास के अवसर पर कई वर्षों से अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही है, किंतु उत्तराखंड सरकार द्वारा अब तक मात्र छठ पर्व पर अवकाश घोषित किया जाता है, किंतु इगास की अनदेखी की जाती रही है।

 

इस बार उत्तराखंड में युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों (विशेषकर पहाड़ वासियों) की भावनाओं का सम्मान करते हुए इगास के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की तो इससे आम जनमानस के चेहरे में खुशी देखी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी अपने पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव जाकर इगास पर्व पर अपने ग्राम वासियों के संग मनाएंगे। उन्होंने सभी प्रवासी भाइयों का आह्वान किया है कि वे भी इस अवसर पर अपने-अपने पैतृक गांव जाएं और वहां खुशी का पावन पर्व  इगास ग्रामीणों के साथ मिलकर मनाएं।

Next Post

गुड न्यूज़ : पर्यटन मंत्री महाराज ने किया "गो फर्स्ट" एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ। शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को […]
1636642845958

यह भी पढ़े