मुख्यधारा पर आज का पंचांग ( panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 14 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग ( panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा बुधवार 14 सितंबर का दिन

admin
panchang mukhyadhara

दिनांक- 14 सितंबर 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – बुधवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी दिन में 12:29
नक्षत्र – अश्विनी दिन में 10:05
योग – ध्रुव
करण- बालव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:52
🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 8:56 से 10:28 एवं 12:00 से 1:32 तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 11:53 से 01:25 बजे तक

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

 

प्रसन्न वो है,जोअपना मूल्यांकन स्वयं करता रहता है,परेशान वो है, जो दूसरों का मूल्यांकन करता रहता है।

 

14 सितंबर का राशिफल—–

 

मेष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। इस समय किसी तरह की मानहानि से भी सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपने क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर नजर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ पुरानी पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू करने का सही समय है। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज लेने का प्रयास सार्थक हो सकता है। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी भी तरह की बुरी आदत या नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। रुपये के लेन-देन से जुड़े मामले को भी सोच-समझकर सुलझाया जाएगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। इस समय कहीं पर भी बिना सोचे धन का निवेश करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। काम धंधे को बढ़ाने की योजना पर भी बातचीत शुरू हो सकती है। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हो सकती है, लेकिन समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कन्या: आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। व्यापार में कोई सफलता मिलने के बाद आगे का सोचकर ही कोई फैसला लें। परिवार में एक-दूसरे के साथ उचित सामंजस्य बनाए रखने से मानसिक शांति रहेगी।

तुला: व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जिससे मन उदास रह सकता है। बिना सोचे समझे कोई भी नया काम शुरू न करें। व्यापार में आपको अपनी मेहनत और प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

वृश्चिक: आज किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। इस समय कोई आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकता है इसलिए सावधान रहें। युवाओं को अपने करियर प्रतियोगिता में सफल होने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। काम से जुड़े मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ आर्थिक बाधाएं भी आ सकती हैं, इसलिए कुछ भी करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यापार क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। इस समय सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए समय ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। इसलिए अपने अभ्यास में लचीलापन बनाए रखें। विपरीत परिस्थितियों से विचलित होने की बजाय उनका समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको करियर और आजीविका में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: सामाजिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गलत खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का नया निवेश न करें। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल हो सकता है।

Next Post

उपलब्धि : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के ट्विटर पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने

विराट कोहली (Virat Kohli) के ट्विटर पर हुए 5 करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने मुख्यधारा डेस्क  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का भले ही पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान में रंग फीका […]
IMG 20220914 WA0002

यह भी पढ़े