मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल, जानिए कैसा रहेगा 10 March 2023 Rashiphal - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल, जानिए कैसा रहेगा 10 March 2023 Rashiphal

admin
Rashiphal Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल, जानिए कैसा रहेगा 10 March 2023 Rashiphal

दिनांक- 10 मार्च 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – वृद्धि
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:14
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.भा. नक्षत्र में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी(चौठ) व्रत च.उ. 8:38 ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • परीक्षित को जीवित श्रीकृष्ण ने किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:05 से 12:01 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:40 से 12:08 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

आपकी जीत और हार आपके सोच और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है।

10 मार्च का राशिफल

मेष राशि :

मेष राशि वालों के सामने आज कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे उनसे मुक्ति भी मिल जाएगी। घरेलू जिम्मेदारियां को भी अच्छे से पूरा करेंगे। आपके काम स्वत: ही आज बनते चले जाएंगे। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि :

आज अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आज ज्यादा अनुकूल नहीं है। दिन भर के काम जल्दी निपटा कर आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई कार्य चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे। व्यस्तता के बीच आज लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे।

मिथुन राशि :

आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल सातवें आसमान पर रहेगा। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपकी माता के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि :

दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम के चलते सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज आप धार्मिक कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। मित्रों का साथ आपको कई परेशानियों से राहत दिलाएगा। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शाम का समय घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि :

आज आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। आज आप लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई नई पहचान मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च होगा, लेकिन परिवार के लोग मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप जो भी काम करेंगे, आज उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :

आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। यदि आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उन्हें मनाने की कोशिश करें, इससे आपके वैवाहिक जीवन में भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। सायंकाल का समय देव दर्शन में व्यतीत होगा।

तुला राशि :

आज सुबह से ही कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका धन भी आज अधिक खर्च होगा, जिससे आपको यश की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से आज पारिवारिक अशांति हो सकती है, इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। शाम के समय कुछ राहत मिली है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पुराने निवेशों द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं और अनुबंध आपके पक्ष में हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात के बाद आज आपका समय अच्छा बीतेगा। आपके परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे और वरिष्ठों से भी आपकी तारीफ होगी। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि :

आज पूरी तरह से संतुष्ट नजर आएंगे क्योंकि आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपको हर मामले में सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी तथा मित्रों का भी अटके कार्यों में सहयोग मिलेगा। आज शाम को आप परिजनों के साथ किसी शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे परिवार के छोटे सदस्य मौज-मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपकी खुशी होंगे।

मकर राशि :

आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। सरकारी अधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। शाम के समय आपकी सेहत थोड़ी ढीली हो सकती है इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने जीवनसाथी के कार्यों से संतुष्ट नजर आएंगे और माता-पिता की सेवा का भरपूर लाभ आपको मिलेगा।

कुंभ राशि :

अगर भाइयों और पड़ोसियों से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से आपको तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। आपको कहीं से कमाए हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। संतान से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा। आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बहुत व्यस्त नजर आएंगे।

मीन राशि :

आज मजबूत होगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार में अधिक पैसा लगाने से आज आपको अपार मुनाफ़ा होगा। अगर आपने सोच-समझकर कुछ पैसा खर्च किया है, तो इससे आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपके शत्रु आज परास्त होंगे और आपके भाग्य का सितारा चमकने लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होने के कारण आपको अपने भविष्य की चिंता कम रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का शाम का समय आप भजन और कीर्तन में बिताएंगे।

Next Post

Alert: देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी के साथ पसार रहा पैर, 2 मरीजों की मौत, कोविड जैसे ही लक्षण, जानिए कैसे फैलता है और बचाव

Alert: देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी के साथ पसार रहा पैर, 2 मरीजों की मौत, कोविड जैसे ही लक्षण, जानिए कैसे फैलता है और बचाव मुख्यधारा डेस्क  देश में एक बार फिर जानलेवा वायरस H3N2 ने परेशानी बढ़ानी शुरू कर […]
IMG 20230310 WA0011

यह भी पढ़े