14 May 2023 Rashiphal : जानिए आज कैसा रहेगा रविवार 14 मई 2023 का राशिफल - Mukhyadhara

14 May 2023 Rashiphal : जानिए आज कैसा रहेगा रविवार 14 मई 2023 का राशिफल

admin
Rashiphal

14 May 2023 Rashiphal : जानिए आज कैसा रहेगा रविवार 14 मई 2023 का राशिफल

दिनांक:- 14 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- रविवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र – शतभिषा
  • योग – ऐन्द्र
  • करण- गर
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:15
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— कृत्तिका नक्षत्र में
  • 🌻 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • स्थूणाकर्ण ने शिखंडी को पुरुसत्व प्रदान किया था।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति बुधवार प्रातः 7:53।
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- अपरा एकादशी व्रत-सोमवार।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:21 से 1:41 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:34 से 10:14 बजे तक।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

समय धन है इसका सदुपयोग करें व्यर्थ कार्यों में इसे बरबाद नहीं करें।

14 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन जीवनसाथी को मनाने में बिताएंगे। आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आप अपने पिता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं जिससे वह प्रसन्न होंगे। शाम को आप अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर भी ले जा सकते हैं।

वृषभ राशि:

आज थोड़ा व्‍यस्‍तता में बीतगा। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसकी खुशी मनाने के लिए आप पार्टी मूड में रहेंगे। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाएं। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। आज आपके पारिवारिक धन में भी वृद्धि होती नजर आ रही है। अगर आज आपको किसी को कोई सलाह देनी है तो सोच समझकर दें।

मिथुन राशि:

आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के लोग एक साथ नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

कर्क राशि:

आज आप दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको बजट पर ध्यान देना होगा। अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। आज माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

सिंह राशि:

आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। इसमें कुछ गिरावट आ सकती है और बाहर का खाना खाने से बचें। आपके परिवार में आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो प्यार से मामला सुलझ जाएगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। छात्रों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को नई गति देने के लिए आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या राशि:

कन्या राशि के लोगों की किस्‍मत आज जरूर चमकेगी। सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे आपमें ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग कुछ परेशानी में आ सकते हैं। सावधान रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। शाम तक अधिक भाग-दौड़ करने से आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। आज मोहल्ले में विवाद हो सकता है।

तुला राशि:

रुपये-पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आज नए सौदे आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे और अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने काम का ध्यान रखना होगा। योग्य लोगों से विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। यदि लंबे समय से आपके कोई काम अटके हुए हैं तो आज आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

भाग्य आज भरपूर साथ देगा। शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन वे अपनी मेहनत और ईमानदारी से सारे काम शाम तक पूरे कर लेंगे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में किया जाता है तो उसमें भी आज आपको लाभ प्राप्त होगा। आज किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। आज भाई के साथ आपके रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में बिताएंगे।

धनु राशि:

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आपके घर के बड़े बुजुर्ग आपसे कुछ कहते हैं तो उनकी सलाह पर अमल करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो सोच समझकर लें क्योंकि उसे लौटाना मुश्किल होगा। भाई की सलाह आज आपको किसी मुश्किल से निकाल देगी। यदि आपकी बहन की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा।

मकर राशि:

भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका यश हर जगह फैलेगा। आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे, इसलिए वही काम करने की सोचें जो आपको प्रिय हों। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी सलाह की आवश्यकता है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। शाम को आप अपने भाई के साथ मंदिर जा सकते हैं।

कुंभ राशि:

दिन अधिक शुभ नहीं है। आपके सलाह है कि अधिक निराश न हों। कुछ काम ऐसे होंगे जिससे आप निराश होंगे, लेकिन आपको अपने हौसले बुलंद रखने होंगे, तभी सफलता मिल पाएगी। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आज कोई जोखिम उठाना पड़े तो ले सकते हैं, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो वह पैसा अटक सकता है।

मीन राशि:

आज का दिन सावधानी से बताना चाहिए। आपको व्यापार में अपने शत्रुओं पर पैनी नजर रखनी होगी क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए आज कोई प्रस्ताव आपके सामने आए तो उसे स्वीकार न करें। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल में बिताएंगे।

Next Post

Weather's alert Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश व झोकेदार हवाएं चलने की संभावना

Weather’s alert Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश व झोकेदार हवाएं चलने की संभावना देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड मैं आज एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल दी है आसमान में बादल छाए हुए […]

यह भी पढ़े