29 May 2023 Rashiphal: जानिए आपकी राशि में कैसा रहेगा आज सोमवार 29 मई का दिन - Mukhyadhara

29 May 2023 Rashiphal: जानिए आपकी राशि में कैसा रहेगा आज सोमवार 29 मई का दिन

admin
Rashiphal

29 May 2023 Rashiphal: जानिए आपकी राशि में कैसा रहेगा आज सोमवार 29 मई का दिन

दिनांक:- 29 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- सोमवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र – उ.फा.
  • योग – वज्र
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:09
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रोहिणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • श्रीकृष्ण ने अपने योग विद्या से महाभारत युद्ध के समय कुछ क्षण के लिए सूर्यास्त कर दिये थे ।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- गंगा दशहरा – मंगलवार।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 6:50 से 8:32बजे तक।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

खुशियों के साधन नहीं संतोष की जरूरत होती है।

29 मई का राशिफल

मेष

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया और बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन

आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे और न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें

वृश्चिक

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया कोई काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

धनु

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन-देन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन

आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध ठीक होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

Next Post

मुनस्यारी पहुंचकर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत (L.J. Gurmeet) सिंह ने आईटीबीपी के जवानों में भरा जोश

मुनस्यारी पहुंचकर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत (L.J. Gurmeet) सिंह ने आईटीबीपी के जवानों में भरा जोश स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के समुचित प्रयास करे जिला प्रशासन: राज्यपाल पिथौरागढ़/मुख्यधारा मुनस्यारी(पिथौरागढ़) 28 मई 2023- प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल […]
p 1 31

यह भी पढ़े