जानिए आज रविवार 30 जुलाई 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (30 July 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज रविवार 30 जुलाई 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (30 July 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

जानिए आज रविवार 30 जुलाई 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (30 July 2023 Rashiphal)

दिनांक:- 30 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- रविवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – मूल
  • योग – वैधृति
  • करण- वालव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:24
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत:- पूर्णिमा व्रत- मंगलवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • गांधारी की पुत्री का नाम दुःशला था ।
  • 🌚 राहु काल:- सायं के 5:05 से 6:45 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

संघर्ष जीवन में सफलता में सहायक होता है।

30 जुलाई का राशिफल

मेष

आज आप अपने को बहुत सुखद महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन

आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे जुड़े लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा। बीते समय व्यापार-व्यवसाय में किए गए निवेश से सफल परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कुछ बातों के कारण नोकझोंक हो सकती है।

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं। जिस करण आपको हॉस्पिटल आदि भी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप संभल कर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आपके विरोध में कोई नया प्रतिद्वंदी आ सकता है, जिस कारण आपके कार्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

कन्या

आज आप कहीं बाहर दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। हो सकता है अपने दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है, जिस कारण हो आर्थिक तौर से आप मजबूत होकर उभरेंगे। परिवार में आप किसी अपने का दुखद समाचार सुन सकते हैं।

तुला

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर रहें। किसी को सलाह देना आज आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचें। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई बड़ा पार्टनर मिल सकता है, जिस कारण आपने सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक

आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह कर आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या परिवार में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि के झगड़े में आप उलझ सकते हैं।

धनु

आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़े के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

मकर

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। परिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्त्रोत बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है उसे पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

मीन

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” (Mann Ki Baat) का 103वां संस्करण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” (Mann Ki Baat) का 103वां संस्करण नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने नई दिल्ली […]
IMG 20230730 WA0004

यह भी पढ़े