30 May 2023 Rashiphal : जानिए आज मंगलवार 30 May 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल  - Mukhyadhara

30 May 2023 Rashiphal : जानिए आज मंगलवार 30 May 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

30 May 2023 Rashiphal : जानिए आज मंगलवार 30 May 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 30 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- मंगलवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – सिद्ध
  • करण- गर
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:08
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रोहिणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 🌺आज का व्रत व विशेष: गंगा दशहरा।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- निर्जला एकादशी व्रत-बुधवार व प्रदोष त्रयोदशी व्रत-गुरुवार।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:19 से 5:01 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

कमजोरी सब में होती है पर कमजोर वही होता है जिसे अपनी ताकत पर भरोसा नहीं होता है।

30 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिस्थितियां आज हानिकारक बनी हुई हैं, सही दिशा में जा रहे कार्य भी किसी की गलती से बिगड़ने की आशंका है। आज कार्य व्यवसाय में किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती से नुकसान होगा। पैसों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो सकती है। धैर्य से काम लें, नहीं तो मामला गंभीर हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोगात्मक व्यवहार समाप्त होगा। कामकाज के समय आज सभी पीठ दिखाएंगे और कठिन परिस्थिति में घर वाले साथ देंगे। पारिवारिक वातावरण भी किसी न किसी कारण से अशांत रहेगा।

वृषभ राशि:

आज समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आप कुछ भी न करें तो भी आपका व्यक्तित्व ऊंचा बना रहेगा। पर थोड़ी-सी प्रशंसा पाकर अहंकार का भाव भी आ सकता है। व्यापार में बुद्धि और चातुर्य से लाभ कमाएंगे, लेकिन किसी न किसी कारण से कुछ समय के लिए अशांति रहेगी। नौकरों या सहकर्मियों पर अधिक दबाव डालने पर अकेले काम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन में आप हंसी का पात्र बनेंगे लेकिन शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि:

आज का दिन कार्य में सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन सफलता को धन से न जोड़ें, नहीं तो दुखी होना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए सहयोग की भी आवश्यकता होगी। वैसे तो आज आप व्यवहारिक बने रहेंगे, लेकिन उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क अभिमान पैदा करेगा, जो भविष्य के लिए स्नेह संबंधों में खटास ला सकता है। कार्यक्षेत्र में सरकारी सहयोग प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है, प्रयास में कमी न करें। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारी कृपा दृष्टि रखेंगे, लेकिन ज्यादा उतावले न हों, इसके पीछे कोई स्वार्थ हो सकता है। आपकी उपेक्षा से पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा। कुछ समय के लिए सेहत में नरमी रह सकती है।

कर्क राशि:

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभकारी हो सकता है। आज धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठा रहेगी, दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे और इनका लाभ निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। मध्याह्न तक कार्य-व्यवसाय की स्थिति दयनीय रहेगी उसके बाद खर्च करने लायक आमदनी होगी। अधिक पैसा कमाने की चाह में आज के दिन जो मिले उसी में संतुष्ट रहना बेहतर होगा, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए शाम का समय सुखद रहेगा, भविष्य से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखकर घर की सुख-शांति बनाए रख सकते हैं। पेट से संबंधित विकार रहेगा।

सिंह राशि:

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जिस काम को करने का आप मन बनाएंगे, उसकी शुरुआत में पहले खराब सेहत उसमें बाधा बनेगी और सरकार या अन्य आर्थिक कारणों से उसे शुरू करने के बाद भी बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी, सहकर्मी या कर्मचारी आपकी अज्ञानता का फायदा उठाने से नहीं चूकेंगे और लोग अपने हितों की पूर्ति के लिए आपके नुकसान की परवाह नहीं करेंगे। आज पैसों को लेकर कुछ परेशानी रहेगी। समय पर काम पूरा नहीं होने पर आगे के व्यावसायिक सौदे प्रभावित होंगे। रिश्तेदार या अन्य बाहरी व्यक्ति किसी बात का बदला ले सकते हैं।

कन्या राशि:

आज दिन की शुरुआत से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आलस्य नहीं जाएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन कार्य प्रारंभ करने से पहले भ्रमित होने से बचें। पिछले दिनों से धन की आमद में सुधार होगा, दैनिक खर्चे आसानी से निकल जाएंगे और भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। नए व्यापार या व्यापार के विस्तार में निवेश बहुत शुभ रहेगा। मनोकामना पूर्ति में देरी होने पर घर के सदस्य नाराज होंगे। असंतुलित आहार या जीवनशैली नए-नए रोगों को जन्म देगी।

तुला राशि:

आज का दिन समृद्धिदायक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सहारा देगा। कार्य-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ मिलेगा, धन के साथ-साथ सुख के अन्य साधनों में भी वृद्धि होगी। लेकिन ध्यान रहे आज छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें, नहीं तो भविष्य के लाभदायक संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अन्य लोगों से बेहतर काम करने पर सम्मान मिलेगा। सगे-संबंधियों या निकटजनों से उपहार मिलेंगे। स्वास्थ्य पर व्यय होगा।

वृश्चिक राशि :

आज आपके व्यक्तित्व में विकास होगा, आप अधिकतर कार्यों को सोच-समझकर करेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन दिल की कड़वाहट को आप अपने परिजनों से छिपा नहीं पाएंगे। कुछ पुराने मामलों को लेकर कार्य क्षेत्र में शत्रुता बढ़ेगी, लेकिन विवेक की उपस्थिति से स्थिति गंभीर नहीं बनेगी। व्यापार में आज चतुराई से ही लाभ कमाया जा सकता है, लेकिन प्रलोभन से बचें, नहीं तो पुराने व्यापारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। धन लाभ का समय रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी शिक्षा और बुद्धि के बल पर आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अति बुद्धिमान माने जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि खराब रहेगी। घरेलू कामों को नज़रअंदाज़ करने से अशांति फैल सकती है।

धनु राशि:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग समझ से बाहर होने के कारण व्यर्थ जाएगा। अकारण परिजनों की फटकार सुननी पड़ेगी। आपके स्वभाव में अहंकार रहेगा, लेकिन आप स्थिति का विरोध नहीं करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मानसिक दबाव में काम करना पड़ेगा। धन संबंधी व्यवहार में आज सावधानी बरतें, विवाद होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी गर्मजोशी का माहौल रहेगा, जिसका सीधा असर कामकाज पर पड़ेगा।

मकर राशि:

आज दिन की शुरुआत से ही लाभ की संभावना रहेगी और कुछ शुभ कार्य होने से आप मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा जातक अतिरिक्त आमदनी के लिए हेराफेरी करेंगे, सफलता मिलेगी लेकिन देरी से। जल्दबाजी से बचें और धन लाभ में देरी होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं लेकिन नया कारोबार शुरू करने के लिए एक दिन और इंतजार करें। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। आपकी एक गलती से सेहत में शिथिलता आएगी।

कुंभ राशि:

आज के दिन कुछ कमी महसूस होगी फिर भी आप परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे और इसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे, लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज आप परोपकार और अध्यात्म की भावना के कारण अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी, दिनचार्य भी उसी के अनुरूप रहेगी। शाम के समय धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन घर के सदस्य आपसे असंतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य आज लगभग ठीक रहेगा।

मीन राशि:

आज के दिन से कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहे होंगे, दिन के मध्य तक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लेकिन दिन मध्य के बाद स्वभाव में लापरवाही के कारण विकार बढ़ेगा। आज किसी न किसी रूप में धन लाभ अवश्य होगा। आपका मनमौजी बर्ताव अपनों के साथ रिश्तों में कड़वाहट लाएगा। किसी से किया हुआ वादा अंतिम समय में टूटा तो कलह की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी लेकिन मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, बिना सोचे समझे मौज-मस्ती पर खर्च करेंगे।

Next Post

ब्रेकिंग: देहरादून में कई चौकी प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों के तबादले (police si transfer), देखें सूची

ब्रेकिंग: देहरादून में कई चौकी प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों के तबादले (police si transfer), देखें सूची देहरादून/मुख्यधारा देहरादून जिले में कई चौकी प्रभारियों सहित उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून […]

यह भी पढ़े