बेहतर कार्य कर रही है धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार: दुष्यंत गौतम

admin
d 9

बेहतर कार्य कर रही है धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार: दुष्यंत गौतम

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है और निश्चित रूप से उत्तराखंड आगामी दशक मे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।

पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी हर चुनौतियों पर खरे उतरते रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही मे कांवड़ यात्रा को बेहतर रूप मे संचालित किया गया। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच काँवड़िये जल लेकर गए और व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही। वहीं केदारनाथ मे आई आपदा मे भी बेहतर प्रबंधन किया गया। सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं यह राहत की बात रही कि जन हानि नही हुई, जबकि आपदा बड़ी थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी समय पर हेलिकाप्टर और जरूरी संसाधन मुहैया कराये जिससे बड़ी आपदा से समय पर निपटा गया।

यह भी पढ़ें : पहले सदन में खूब बहस और नोकझोंक की, फिर चाय पार्टी में दिल खोलकर मिले, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से गर्मजोशी से की नमस्ते

गौतम ने कहा कि उत्तराखंड को आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनाना पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है। पीएम के मार्गदर्शन मे सीएम धामी उसी दिशा मे राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र के सहयोग से धरातल पर चल रही तमाम विकास योजनाएं राज्य के विकास को पंख लगा रहे है और राज्य आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व हर क्षेत्र मे प्रगति कर रहा है।

Next Post

गढरत्न गढगौरव के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी : मंगला कोठियाल

गढरत्न गढगौरव के जन्मदिवस पर समळौ॑ण पौध रोपी : मंगला कोठियाल चमोली/मुख्यधारा गढगौरव गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वी॑ जन्मदिवस के उपलक्ष में समळौ॑ण संस्था की जनपद चमोली शाखा के सलाहकार एवं संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल द्वारा गोपेश्वर के […]
c 1 2

यह भी पढ़े