एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन

admin
IMG 20240903 WA0010
  • एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन
  • 33 विषयों के लिए हुई लिखित परीक्षा में विभिन्न राज्यों से आए परीक्षार्थिों ने किया प्रतिभाग

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 33 विषयों के लिये आयोजित रिसर्च एंट्रेस में कई प्रदेशों के परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय में गुणात्मक रिसर्च को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। शोधकार्य किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान होते हैं। हमारी कोशिश है कि श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय अपने शोध कार्यों के लिए देश और दुनिया में जाना जाए।

IMG 20240903 WA0011

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ0) यशबीर दिवान ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कोशिश हो रही है। हमारी कोशिश है कि विश्वविद्यालय में ऐसे शोध हों, जिनसे प्रदेश के साथ-साथ देश दुनिया को फायदा हो।

रिसर्च डीन (डॉ0) लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि इस बार 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा मे प्रतिभाग किया। आर.ई.टी. लिखित परीक्षा क्वालिफाईड करने वाले सफल छात्रों का इंटरव्यू होगा, उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो0 संजय शर्मा, केन्द्र अधीक्षक डॉ0 कीर्ति सिंह उप केन्द्र अधीक्षक डॉ0 सौरभ गुलेरी, डॉ0 स्वेता साहनी, डॉ0 बिन्सी पोथेन, डॉ0 रेखा ध्यानी एवं अनुभाग अधिकारी विरेन्द्र सिंह गुसांई एवं सुभाष डिमरी, गौरव फरासी, गणेश कोठारी, अक्षित, भारत जोशी, संजय कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा (Graphic Era) का एमओयू

शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा (Graphic Era) का एमओयू देहरादून/मुख्यधारा शिक्षक- शिक्षिकाओं को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा में एकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी […]
IMG 20240904 WA0003

यह भी पढ़े