government_banner_ad डा० ध्यानी बने स्वयंसेवी संस्था चिया के चेयरमैन - Mukhyadhara

डा० ध्यानी बने स्वयंसेवी संस्था चिया के चेयरमैन

admin
d 1 64

डा० ध्यानी बने स्वयंसेवी संस्था चिया के चेयरमैन

  • डा० ध्यानी एक प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद है
  • उन्होंने 4 विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में कार्य किया है।
  • वह गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, भारत सरकार के निदेशक भी रह चुके हैं।
  • उनके 318 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रकाशन प्रकाशित हो चुके हैं।
  • वह बेहद कर्मठ, इमानदार एवं अनुभवी व्यक्ति हैं। उन्होंने भारत सरकार की ओर से विश्व के 26 देशों में प्रतिनिधित्व किया है।
  •  वह टॉप 100 साइन्टिस्ट ऑफ द वर्ल्ड अर्वाड, भारत एक्सीलेंस अर्वाड, उत्तराखंड रत्न, वाईस चांसलर ऑफ द ईयर अर्वाड आदि से सम्मान्ति हो चुके हैं।

मुख्यधारा

सेन्टर हिमालयन इन्वायरन्मेंट एसोसियेशन (चिया), नैनीताल की नई कार्यकारिणी (2024-2027) का विधिवत गठन किया गया है। प्रख्यात वैज्ञानिक व शिक्षाविद डा० पीताम्बर प्रसाद ध्यानी इसके, तीन साल के लिए, सर्वसम्मति से चेयरमेन चुने गये। डा० ध्यानी ने अवगत कराया कि हिमालय क्षेत्र में आजीविका संवर्धन हेतु चिया ने पिछले 43 वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। चिया का गौरवमयी इतिहास और ट्रैक रिकार्ड रहा है। डा० ध्यानी ने यह भी कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से चिया के चेयरमेन के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में चिया को कई महान विभूतियों ने चेयरमेन के रूप में सुशोभित किया गया है। स्व० ए०डी० मूडी,आई०सी० एस०; स्व० डी०पी० जोशी०, आई०एफ०एस०, स्व० प्रो० ए०के० पंत; स्व० डा० आर०एस० टोलिया, आई०ए०एस०; स्व० टी०एस० पपोला एवं विश्वविख्यात शिक्षाविद प्रो० एस०पी० सिंह जैसी महान विभूतियों ने चिया के चेयरमेन के रूप में कार्य किया है और चिया को बुलन्दियों पर पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें : मूल निवास और भू-कानून (mul nivas and land law) के लिए ऋषिकेश में उमड़ा भारी जन-सैलाब

नवनिर्वाचित चेयरमेन डा० ध्यानी के साथ कार्यकारिणी में प्रो० जीत राम, वाइस चेयरमेन, प्रो० आशीष तिवारी, सचिव, डा० श्रुति साह एवं मुकुन्द कुमैयया सहसचिव के रूप में चुने गये हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में प्रो० एस०पी० सिंह, प्रो० एस०सी० गढ़कोटी, डा० एस०एस० बिष्ट, डा० पंकज तिवारी, प्रो० ललित मोहन तिवारी, डा० विनीता फर्त्याल एवं डा० योगेश भटट् सदस्य के रूप में निर्वाचित किये गये।

चिया के अधिशासी निदेशक प्रभारी कुन्दन बिष्ट ने बताया कि सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। पूर्व सचिव एवं चिया के आजीवन सदस्य अक्षोभ सिंह के दिशा निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। चिया की नवगठित काउंसिल ने चुनाव अधिकारी  अक्षोभ सिंह का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : पाँचवें राज्य ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के Adarsh ​​Bhatt के नाम रहे दो कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के "मन की बात" में छाया उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” में छाया उत्तराखंड जब भी अवसर आया, देश को दी देवभूमि की मिसाल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सराहा नवरात्रि के शुभारंभ पर 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे कर रहा प्रधानमंत्री […]
m 1 24

यह भी पढ़े