Image Image

डिजिटल असेंबली “गो ग्रीन” की तरफ एक और कदम, हमारे राष्ट्रीय खेल भी इसी तर्ज पर हुए सफल : रेखा आर्या

admin
r

डिजिटल असेंबली “गो ग्रीन” की तरफ एक और कदम, हमारे राष्ट्रीय खेल भी इसी तर्ज पर हुए सफल : रेखा आर्या

देहरादून/मुख्यधारा

मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा भवन के अंदर एक बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही ई विधान का भी उद्घाटन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के साथ उद्घाटन में खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण

रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हाल ही में संपन्न हुए “ग्रीन” नेशनल गेम्स के बाद यह उत्तराखंड का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम है। रेखा आर्या ने कहा कि इस नई पहल से विधानसभा के विधायी कामों में तेजी और सुगमता आएगी, साथ ही विधानसभा के पेपरलेस बनने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी तरह राष्ट्रीय खेलों में ग्रीन थीम के जरिए हम पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं की यादगार के तौर पर रुद्राक्ष के पौधे रोपने और खेल वन तैयार करने की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन के लिए किए प्रावधानों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, उत्तराखण्ड की गरिमा व संस्कृति के खिलाफ बताया

Next Post

नेशनल गेम्स आयोजन को पक्ष विपक्ष सब ने सराहा

नेशनल गेम्स आयोजन को पक्ष विपक्ष सब ने सराहा विधायक गणों ने सफल आयोजन पर खेल मंत्री रेखा आर्या को दी बधाई खेल मंत्री ने कहा कि यह पूरे सदन और पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि देहरादून/मुख्यधारा हाल ही […]
r 1 14

यह भी पढ़े