Image

वित्त मंत्री अग्रवाल जीओएम में सदस्य नामित

admin
a 1 4

वित्त मंत्री अग्रवाल जीओएम में सदस्य नामित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को प्राकृतिक आपदाओं या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिये मंत्रीसमूह (जीओएम) में सदस्य नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मंत्री डा. अग्रवाल ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है।

जीएसटी परिषद ने किसी राज्य में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में विशेष आपदा उपकर लगाने के लिये मंत्रियों के समूह का गठन किया है।

इस सात सदस्यीय मंत्रीसमूह में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, उत्तरखंड के वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल, असम के अजंता नियोग, छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी, गुजरात से कनुभाई देसाई, केरल से केएन बालगोपाल और पश्चिम बंगाल से चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को 31 मार्च, 2025 तक पंजीकृत करने के निर्देश

मंत्री समूह के सदस्य प्राकृतिक आपदा या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिये राज्यों द्वारा विशेष उपकर लगाने की संवैधानिक और कानूनी जांच करेंगे।

जीएसटी व्यवस्था के तहत राज्यों द्वारा ऐसे विशेष उपकर लगाने के उद्देश्य से किसी घटना को प्राकृतिक आपदा के रूप में वर्गीकृत करने के लिये उपयोग किये जाने वाले ढांचे की जांच और पहचान करना है।

इसके अलावा यह जांच करना कि क्या जीएसटी मूल ढांचे में बदलाव किये बिना प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राज्यों की मदद के लिये कोई वैकल्पिक तंत्र तैयार किया जा सकता है। साथ ही यह भी जांच की जानी चाहिए कि क्या विशेष उपकर को कुछ विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित रखा जाना चाहिए या सभी क्षेत्रों पर लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तीर्थनगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद, 31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री

Next Post

कृषि उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला किसान बहिनों को "उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025" से मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

कृषि उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला किसान बहिनों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित देहरादून/मुख्यधारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने […]
j 1 4

यह भी पढ़े